Haj Yatra 2020: हज यात्रा को लेकर सऊदी सरकार का बड़ा फैसला, दूसरे देशों के लोग नहीं ले पाएंगे हिस्सा, 1932 के बाद से यह पहली...

Updated:
विज्ञापन

Haj Yatra 2020: इस समय दुनिया भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. दुनिया भर में कई देशों ने कोरोना वायरस से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन भी लगा रखा है. इस बीच सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा (Haj Yatra) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सऊदी अरब सरकार ने कहा है कि इस साल हज यात्रा में दूसरे देशों के लोग हिस्सा नहीं लेंगे. सिर्फ सीमित संख्या में लोगों को यात्रा की इजाजत दी जाएगी, वह भी सिर्फ ऐसे लोग जो सऊदी में ही रहते हैं.

विज्ञापन

Haj Yatra 2020: इस समय दुनिया भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. दुनिया भर में कई देशों ने कोरोना वायरस से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन भी लगा रखा है. इस बीच सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा (Haj Yatra) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सऊदी अरब सरकार ने कहा है कि इस साल हज यात्रा में दूसरे देशों के लोग हिस्सा नहीं लेंगे. सिर्फ सीमित संख्या में लोगों को यात्रा की इजाजत दी जाएगी, वह भी सिर्फ ऐसे लोग जो सऊदी में ही रहते हैं.

बता दें कि हज यात्रा अगले महीने शुरू होने वाली है. इसमें दुनिया भर के तमाम मुल्कों से लाखों लोग हिस्सा लेते हैं. इस बार कोरोना वायरस के चलते तीर्थयात्रियों की तैयारियों पर पानी फिर गया है. साल 1932 के बाद से यह पहली बार ऐसा हुआ है जब इस तरीके से हज यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है. इससे पहले युद्ध और छुआछूत जैसी बीमारियों के चलते यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था.

सऊदी सरकार के अनुसार इस बार यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं की गई है, बल्कि तीर्थ यात्रियों की संख्या कम कर दी गई है. बता दें कि हज यात्रा के लिए कई महीने पहले से ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इस साल भी यह प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन अब सऊदी सरकार के फैसले के बाद इस पर रोक लगा दी गई है.

पिछले साल 25 लाख पहुंचे थे तीर्थयात्री

सऊदी सरकार के अनुसार पिछले साल 24. 9 लाख तीर्थयात्रियों ने हज यात्रा की थी, इसमें से 18.6 लाख तीर्थयात्री सऊदी अरब से बाहर के देशों के थे. हज यात्रा सऊदी सरकार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाता है.

जायरीनों का पैसा होगा वापस

हज यात्रा के लिए भारत का कोटा 2 लाख है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार भी हज यात्रा के लिए भारत से दो लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण किया था. अब सऊदी सरकार के फैसले के बाद यात्रा के लिए पंजीकृत सभी जायरीनों का पैसा उनके अकाउंट में रिफंड कर दिया जाएगा. यह जानकारी केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola