हाजीपुर में अग्निपीड़ित परिवारों से मिले चिराग पासवान, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलते चिराग पासवान और संजय सिंह

Chirag Paswan : हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार की शाम महुआ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत स्थित पौड़ शाहमोहम्मदपुर गांव पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Chirag Paswan : (दिलीप कुमार) हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार की शाम महुआ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत स्थित पौड़ शाहमोहम्मदपुर गांव पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

दो दिन पहले आग लगने से कई घर हो गए थे राख

गौरतलब है कि पौड़ शाहमोहम्मदपुर गांव में दो दिन पूर्व भीषण आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए थे. इस घटना में प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान स्वयं गांव पहुंचकर पीड़ितों से मिले.

आपदा राहत के तहत वितरित किए गए चेक

मुलाकात के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिलने वाली 12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक आधा दर्जन प्रभावित परिवारों को वितरित किया गया. साथ ही जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण किया गया.

पीड़ितों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

चिराग पासवान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री Sanjay Singh, विधान पार्षद Ashraf Ansari, महुआ एसडीओ विवेक चंद्र पटेल, बीडीओ सौरव बरनवाल, सीओ मनी कुमार वर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम में लोजपा के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया.

राहत कार्यों में प्रशासन की सक्रिय भूमिका

अग्निकांड के बाद प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेज किया गया है. प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read : सीवान में सम्राट चौधरी का एलान, चीनी मिल हम लगाएंगे, डीएम जमीन खोजें

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन