Dussehra 2025: जानें विजयादशमी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और खास बातें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Sep 2025 1:54 PM

विज्ञापन

विजयादशमी की सही तारीख

Dussehra 2025: दशहरा या विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत और शक्ति की आराधना का पर्व है. साल 2025 में दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन रावण दहन, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है. आइए जानें इसकी सही तारीख, शुभ मुहूर्त और खास बातें.

विज्ञापन

Dussehra 2025 Date: भारत में त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक भी हैं. इन्हीं प्रमुख त्योहारों में दशहरा या विजयादशमी विशेष महत्व रखता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है और देशभर में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. खासतौर पर रावण दहन इसकी मुख्य परंपरा है, जिसमें रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण की प्रतिमाओं का दहन कर अच्छाई की विजय का प्रतीक मनाया जाता है.

दशहरा 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि 1 अक्टूबर शाम 7:01 बजे से शुरू होकर 2 अक्टूबर शाम 7:10 बजे तक रहेगी. विजय मुहूर्त दोपहर 2:09 बजे से 2:56 बजे तक रहेगा, जबकि अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1:21 बजे से 3:44 बजे तक रहेगा. शरावण नक्षत्र 2 अक्टूबर सुबह 9:13 बजे से 3 अक्टूबर सुबह 9:34 बजे तक प्रभावी रहेगा.

ज्योतिषीय महत्व

दशहरा केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि खगोल और ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन ग्रह-नक्षत्र विशेष स्थिति में रहते हैं, जिससे साहस और सफलता की प्राप्ति होती है. खासकर मंगल ग्रह की अनुकूल स्थिति वीरता और शक्ति का प्रतीक बनती है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक होती है.

यह भी पढ़ें:  दशहरा के दिन करें ये 5 खास उपाय, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा और बढ़ेगी संपन्नता

अच्छाई की जीत का पर्व

दशहरा न केवल भगवान राम द्वारा रावण पर विजय की याद दिलाता है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि धैर्य और साहस से हर बुराई पर जीत हासिल की जा सकती है. इस दिन मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना की जाती है, शोभायात्राएँ निकलती हैं और रावण दहन का दृश्य देखने हजारों लोग एकत्र होते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola