Chandra Grahan Katha: चंद्र ग्रहण क्यों लगता है? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथाएं

Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Sep 2025 4:41 PM

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025

Chandra Grahan Katha:चंद्रग्रहण को लेकर हिंदू धर्म में खास महत्व और मान्यताएं हैं. पुराणों में ग्रहण लगने की वजह से जुड़ी कई कथाओं का उल्लेख मिलता है. इस लेख में चंद्रग्रहण से संबंधित एक प्रचलित कथाओं को प्रस्तुत किया गया है.

विज्ञापन

Chandra Grahan Katha: इस साल 7 सितंबर 2025 को इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. इसकी अवधि 3 घंटे 30 मिनट तक रहने वाली है. खगोल विज्ञान के अनुसार इसे एक सामान्य खगोलीय घटना बताया गया है, वहीं हिंदू धर्म में इसे धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से खास बताया गया है. साथ ही चंद्र ग्रहण लगने के पीछे का कारण बताते हुए कई रोचक कथाओं का वर्णन किया गया है.

चंद्र ग्रहण से जुड़ी राहु-केतु की कथा 

पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के समय जब समुद्र से अमृत निकला था, तो उसे पाने के लिए देवता और दानव दोनों में होड़ मच गई. जिसके बाद भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण करके देवताओं को अमृत पिलाना शुरू किया. लेकिन राहु नाम का दानव धोखे से देवताओं की पंक्ति में बैठ गया और अमृत पी लिया.

भगवान सूर्य और चंद्रमा ने राहु की पहचान की और भगवान विष्णु को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद भगवान विष्णु जी ने तुरंत सुदर्शन चक्र से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. चूंकि उसने अमृत पिया था, इसलिए उसका सिर (राहु) और धड़ (केतु) दोनों अमर हो गए. माना जाता है कि तभी से राहु और केतु समय-समय पर सूर्य और चंद्रमा को निगल लेते हैं, जिसे हम ग्रहण कहते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Chandra Grahan के दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना बच्चे पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

यह भी पढ़े: Mahamrityunjaya Mantra: महामृत्युंजय मंत्र के गलत उच्चारण से होते हैं विपरीत असर

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola