Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों पर क्या होता है असर? जानें विस्तार से
Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Sep 2025 6:34 PM
Chandra Grahan 2025
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी. कहा जाता है कि चंद्रग्रहण के दिन चंद्रमा से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि ग्रहण के दिन यदि किसी बच्चे का जन्म होता है तो उन पर क्या असर पड़ सकता है.
Chandra Grahan 2025: आज रविवार को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी. वहीं इसका मध्य रात्री 1 बजकर 27 मिनट पर होगा. मान्यता है कि चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका प्रभाव गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि यदि इस दिन किसी शिशु का जन्म हो तो उस पर क्या प्रभाव पड़ सकता है. चलिए इस लेख के माध्यम से इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं.
चंद्र ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों पर असर
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण को अशुभ माना गया है. कहा जाता है कि ग्रहण के समय जन्म लेने वाले बच्चों के जीवन में कभी-कभी परेशानियां और दिक्कतें आ सकती हैं. साथ ही ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य या मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा यह भी माना जाता है कि इन बच्चों को अक्सर माता-पिता के साथ संबंधों में थोड़ी कठिनाई हो सकती है.
हालांकि यह जरूरी नहीं कि ग्रहण में जन्म लेने वाले बच्चों का जीवन हमेशा मुश्किलों से भरा हो. कई मान्यताओं के अनुसार, ऐसे बच्चे तेज बुद्धि वाले और नेतृत्व करने में सक्षम होते हैं. ये बच्चे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं.
चंद्र ग्रहण दोष कम करने के आसान उपाय
ग्रहण दोष को कम करने के लिए व्यक्ति को पूर्णिमा वाले दिन व्रत करना चाहिए. साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करना भी शुभ माना जाता है. साथ ही ग्रहण दोष के प्रभाव को कम करने के लिए गायत्री मंत्र और मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति पर चंद्र ग्रहण दोष है तो उन्हें कुंवारी लड़कियों को सफेद कपड़े या खीर दान करना चाहिए. इसके अलावा पूर्णिमा की रात चांदी के बर्तन में दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पीना शुभ माना गया है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: Mahamrityunjaya Mantra: महामृत्युंजय मंत्र के गलत उच्चारण से होते हैं विपरीत असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










