Bhadrapada Purnima 2025: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, करें ये उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Sep 2025 8:53 AM

विज्ञापन

भाद्रपद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण उपाय

Bhadrapada Purnima 2025: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण 2025. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान विशेष सावधानियां और उपाय करना आवश्यक है. जानें चंद्र ग्रहण के समय कौन से उपाय अपनाएं, कौन से कार्य टालें और जीवन पर नकारात्मक प्रभाव कम करें.

विज्ञापन

Bhadrapada Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लग रहा चंद्र ग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. इस दौरान घर में और व्यक्तिगत जीवन में कुछ सावधानियां अपनाना चाहिए ताकि ग्रहण का नकारात्मक असर कम हो.

सावधानियां

  • भोजन और जल ग्रहण: ग्रहण के 9 घंटे पहले से भोजन और पानी ग्रहण न करें. यदि पानी पीने की आवश्यकता हो तो केवल गंगाजल पियें.
  • शुभ कार्य टालें: इस समय शादी, गृह प्रवेश, मकान खरीद-बिक्री, व्यापारिक सौदे या अन्य मांगलिक कार्य टालें.
  • गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा: गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर न निकलना चाहिए. नाभि पर गाय का गोबर या गोद में नारियल लेकर बैठना शुभ माना गया है.
  • धार्मिक क्रियाएं: इस दौरान तुलसी, पीपल और बरगद जैसे पवित्र वृक्षों को छूने से बचें. देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करें.

उपाय

  • घर में कुशा, तुलसी पत्र और तिल रखकर ग्रहण के समय घर को अशुभ प्रभाव से सुरक्षित करें.
  • पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करें.
  • ध्यान और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद अपने घर में सफाई करें और सभी पवित्र स्थानों को शुद्ध क. इस प्रकार भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानी और उपाय अपनाकर जीवन में नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola