आज है Chaitra Purnima 2025, इस समय करें पूजा ताकि मिले देवी कृपा
Chaitra Purnima 2025 Shubh Muhurat
Chaitra Purnima 2025: चैत्र पूर्णिमा को हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा के रूप में देखा जाता है. इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इसे हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है. इस वर्ष, चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल, शनिवार को है. इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है. आइए, हम चैत्र पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में पंचांग के अनुसार विस्तार से जानते हैं.
Chaitra Purnima 2025 Muhurat: चैत्र पूर्णिमा हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा है, जिसे विशेष महत्व दिया जाता है. इस दिन स्नान और दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. साथ ही, चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है. इस दिन हनुमान जी की स्तुति के साथ-साथ पितरों के लिए तर्पण और दान का भी विशेष महत्व है. इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा का व्रत 12 अप्रैल 2025 को रखा जा रहा है. इस वर्ष की चैत्र पूर्णिमा विशेष है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं. आइए, पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा की आरंभ तिथि, मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं.
उदया तिथि आज 12 अप्रैल को
चैत्र पूर्णिमा की तिथि 11 अप्रैल, शुक्रवार को रात 3 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन 13 अप्रैल, रविवार को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा. चूंकि उदया तिथि 12 अप्रैल को है, इसलिए चैत्र पूर्णिमा का व्रत भी 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है और मां लक्ष्मी की पूजा भी इसी दिन की जाएगी.
आज Chaitra Purnima 2025 पर गजकेसरी योग का महासंयोग, जानें क्या होगा असर
चैत्र पूर्णिमा 2025 का शुभ मुहूर्त
चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान का शुभ समय सुबह 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 14 मिनट तक है. इस दिन सत्यनारायण पूजा का आयोजन घर में करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. सत्यनारायण पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 35 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक है. पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की पूजा का भी विधान है, जिसके लिए चंद्रोदय का समय शाम 6 बजकर 18 मिनट है. तप पूजा और चंद्र अर्घ्य के लिए रात 8 बजकर 11 मिनट का समय शुभ माना गया है.
चैत्र पूर्णिमा का महत्व
भारतीय संस्कृति में चैत्र पूर्णिमा का विशेष स्थान है. इस दिन हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन भी किया जाता है. 12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाती है. इस अवसर पर लोग गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी तथा हनुमान जी की पूजा करते हैं. पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की भी आराधना की जाती है. इसके अलावा, इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










