बेटी की विदाई के समय करें ये उपाय, ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Feb 2025 3:03 PM

विज्ञापन

Beti ki Vidai ke Upay

Beti ki Vidai ke Upay: बेटी की शादी के बाद हर माता-पिता के मन में यह चिंता रहती है कि क्या उनकी बेटी ससुराल में अपनी पहचान बना पाएगी, क्या वह सभी का दिल जीत सकेगी, और जो सुख उसे मायके में मिला है, क्या वह शादी के बाद भी उसे प्राप्त होगा या नहीं. इन सभी चिंताओं के कारण वे काफी परेशान रहते हैं. बेटी का वैवाहिक जीवन सुखद हो, इसके लिए हम यहां कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्हें विदाई के समय अपनाने से आपकी बेटी ससुराल में हमेशा खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेगी.

विज्ञापन

Beti ki Vidai ke Upay: विवाह के बाद जब लड़की अपने ससुराल में प्रवेश करती है, तो उसे एक ओर खुशी का अनुभव होता है, वहीं दूसरी ओर एक प्रकार का भय भी होता है. उसे यह चिंता होती है कि ससुराल के सदस्य कैसे होंगे, क्या उसका परिवार उन्हें समझ सकेगा या नहीं, इत्यादि. यही चिंता उसके मायके वालों को भी परेशान करती है. माता-पिता अक्सर इस चिंता में रहते हैं कि शादी के बाद उनकी बेटी को वह खुशी मिलेगी या नहीं, जैसा उन्होंने अपेक्षित किया है. लेकिन यह जीवन का एक स्वाभाविक क्रम है कि बेटियों को एक दिन अपने ससुराल जाना होता है. बेटी का जीवन सुखमय हो, इसके लिए हम आपको कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

हल्दी की गांठ के उपाय

बेटी की विदाई के समय उसके आंचल में सात हल्दी की गांठ रखी जानी चाहिए. जब वह ससुराल पहुंचे, तो उसे हल्दी को पीले कपड़े में बांधकर अपनी अलमारी में रख लेना चाहिए. इस प्रक्रिया से ससुराल में बेटी को बहुत सारा प्यार प्राप्त होगा.

नहीं मिल रहा है अगर सच्चा जीवन साथी तो वैलेंटाइन डे के दिन करें ये टोटके

मेहंदी के उपाय

सौ ग्राम मेहंदी के तीन पैकेट लेकर उन्हें काली मंदिर में अर्पित करें. देवी के चरणों में इन तीनों मेहंदी के पैकेट के साथ कुछ दक्षिणा, फूल-फल, मिठाई, सिंदूर और वस्त्र चढ़ाएं. इसके पश्चात, देवी को अर्पित की गई मेहंदी में से दो पैकेट और एक फल किसी गरीब सुहागन को दें. फिर उस गरीब सुहागन से एक पैकेट मेहंदी वापस ले लें. वापस ली गई मेहंदी को उस गरीब सुहागन के हाथों से लगवाएं. जैसे-जैसे उस महिला के हाथों और पैरों से मेहंदी हटेगी, आपकी बेटी का कष्ट भी ससुराल से कम होता जाएगा.

हल्दी और तांबे से करें उपाय

बेटी को विदा करने से पूर्व एक लोटे में जल भर लें. इस जल में हल्दी और एक तांबे का सिक्का डालें. फिर इस जल को पहले बेटी के सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं. इसके बाद, इस लोटे को उसके हाथ में दे दें. जब बेटी विदा हो जाए, तो इस लोटे में रखा जल पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें. ऐसा करने से बेटी को ससुराल में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.

उरद दाल का उपाय

जिस दिशा में आपकी बेटी का ससुराल स्थित है, उस दिशा में मेहंदी में साबुत काला उरद दाल मिलाकर फेंक दें. इससे ससुराल में आने वाली समस्याएं आपकी बेटी से दूर हो जाएंगी.

गंगाजल का उपाय

विदाई के समय एक लोटे में गंगाजल लें और उसमें हल्दी तथा तांबे का सिक्का डालें. इस जल को कन्या के सिर से सात बार उतारकर किसी निर्जन स्थान पर डाल दें. इससे ससुराल में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola