Basant Panchmi 2026 : बसंत पंचमी से पहले जानिए सरस्वती नदी के लुप्त होने की कहानी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jan 2026 12:57 PM
सरस्वती नदी कहां चली गई? बसंत पंचमी से पहले जानिए
Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी से पहले जानिए सरस्वती नदी के लुप्त होने की कहानी. पुराणों में वर्णित श्राप, धार्मिक मान्यताएं और देवी से नदी तक का रहस्यमय सफर.
डॉ राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’
Basant Panchmi 2026: इस साल 23 जनवरी को सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वती ही नदी के रूप में धरती पर अवतरित हुईं. इसलिए सरस्वती पूजा केवल देवी की नहीं, बल्कि उस पवित्र नदी की भी पूजा मानी जाती है, जो जीवन और ज्ञान दोनों देती है.
वैदिक धर्मग्रंथों के अनुसार धरती पर नदियों की कहानी सरस्वती नदी से शुरू होती है. प्राचीन ग्रंथों में सरस्वती को बहुत विशेष स्थान दिया गया है. ऋग्वेद और महाभारत जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में सरस्वती नदी का बार-बार उल्लेख मिलता है. ऋग्वेद में एक खास नदी सूक्त है, जिसमें कई नदियों का वर्णन किया गया है. लेकिन इन सभी में सरस्वती को सबसे श्रेष्ठ माना गया है. इसी कारण एक सूक्त में सरस्वती को ‘नदीतमा’, यानी सभी नदियों में सबसे महान और पवित्र नदी कहा गया है.
महाभारत काल में सरस्वती नदी को मिला था श्राप
पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि महाभारत काल में सरस्वती नदी को श्राप मिला था. इस श्राप के कारण यह माना जाता है कि कलियुग के आने तक सरस्वती नदी धरती से लुप्त रहेंगी, यानी वे दिखाई नहीं देंगी, लेकिन गुप्त रूप में बहती रहेंगी. सरस्वती नदी के लुप्त होने को लेकर धार्मिक ग्रंथों में अलग-अलग मान्यताएं मिलती हैं. पुराणों में बताया गया है कि सरस्वती को श्राप मिला, जिसके कारण वे धरती से गायब हो गईं. इस विषय में स्कंद पुराण में कई कथाएं वर्णित हैं.
गणेश जी द्वारा दिया गया श्राप
स्कंद पुराण के नागर खंड के 172वें अध्याय के अनुसार, जब महाभारत का लेखन हो रहा था, उस समय सरस्वती नदी बहुत तेज प्रवाह में बह रही थीं. उनके जल की तेज आवाज से गणपति जी को लिखने में बाधा हो रही थी. उन्होंने सरस्वती से निवेदन किया कि वे थोड़ा धीमे बहें, ताकि लेखन कार्य ठीक से हो सके. लेकिन अपने वेग के कारण सरस्वती ने गणेश जी की बातों को अनसुना कर दिया. इससे क्रोधित होकर गणपति जी ने उन्हें पाताल लोक में बहने का श्राप दे दिया. मान्यता है कि इसी श्राप के कारण सरस्वती नदी धरती से लुप्त हो गईं.
दुर्वासा ऋषि का श्राप
सरस्वती के लुप्त होने की एक दूसरी कथा भी स्कंद पुराण के तीर्थ महात्म्य में मिलती है. इसके अनुसार, दुर्वासा ऋषि के श्राप के कारण सरस्वती नदी अदृश्य हो गईं. यह भी कहा जाता है कि कलियुग के अंत तक सरस्वती पूरी तरह से विलुप्त रहेंगी और कल्कि युग में दोबारा प्रकट होंगी.
ये भी देखें: कल होगी वीणापाणि की पूजा, जानिए मां सरस्वती के नाम में छिपा ज्ञान
वशिष्ठ ऋषि और विश्वामित्र की कथा
एक और मान्यता के अनुसार, विश्वामित्र के क्रोध से उत्पन्न परिस्थितियों में ऋषि वशिष्ठ ने सरस्वती नदी को लुप्त होने का श्राप दिया. इस श्राप के कारण सरस्वती पाताल लोक में जाकर बहने लगीं और धरती पर उनका प्रवाह समाप्त हो गया.
प्राकृतिक कारण भी माने जाते हैं
कुछ विद्वानों का मानना है कि लंबे समय में जलवायु परिवर्तन, भूमि की बनावट में बदलाव, मौसम परिवर्तन और भूस्खलन जैसे प्राकृतिक कारणों से भी सरस्वती नदी धीरे-धीरे सूख गई. लेकिन धार्मिक कथाओं में श्राप की बातें आज भी जुड़ी हुई हैं.
देवी और नदी दोनों रूपों में पूज्य
भगवती शारदे कभी देवी के रूप में तो कभी नदी के रूप में भारत भूमि को ज्ञान और संस्कृति का उपहार देती रही हैं. साल भर उनकी महिमा गाई जाती है, लेकिन वसंत पंचमी के दिन पूरा वातावरण सरस्वतीमय हो जाता है और हर ओर विद्या व ज्ञान की आराधना होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










