Astro Tips: कमाई है, बचत नहीं? जानिए ज्योतिष के असरदार उपाय
Astro Tips to attract money
Astro Tips for money: अच्छी आय होने के बावजूद भी यदि धन टिकता नहीं और खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हों, तो यह चिंता का कारण बन सकता है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय अपनाकर आप इस आर्थिक असंतुलन को दूर कर सकते हैं और सुख-समृद्धि की ओर कदम बढ़ा सकते हैं.
Astro Tips: अक्सर देखने में आता है कि व्यक्ति की आमदनी ठीक-ठाक होती है, लेकिन फिर भी घर में पैसों की किल्लत बनी रहती है. खर्चे अनियंत्रित होते हैं और पैसा आते ही कहीं न कहीं निकल जाता है. ऐसे में सवाल उठता है – पैसा आखिर जा कहां रहा है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस स्थिति का कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा या ऊर्जा असंतुलन हो सकता है. यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है, तो यह आर्थिक समस्याओं और कर्ज जैसी परेशानियों को जन्म देता है. लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है – वास्तु विज्ञान में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप आर्थिक स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं.
Shani Vakri 2025 और मंगल का गोचर, इन राशियों के लिए बनेंगे भाग्य के द्वार
आर्थिक तंगी और कर्ज से छुटकारे के सरल वास्तु उपाय
उत्तर दिशा में रखें धन या तिजोरी
उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना गया है, और इसे भगवान कुबेर का स्थान भी कहा जाता है. तिजोरी या नकद राशि इसी दिशा में रखें और ध्यान दें कि यह स्थान साफ, हल्का और अव्यवस्थित न हो.
मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
हर शाम मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक जलाना शुभ होता है. दीपक इस प्रकार रखें कि जब कोई बाहर जाए, तो वह उनके दाहिने हाथ पर हो. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में जल का स्रोत रखें
घर के उत्तर-पूर्व कोण में छोटा फव्वारा या एक्वेरियम रखना शुभ माना गया है. इससे घर में धन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. इस दिशा में भारी सामान या गंदगी न रखें.
तिजोरी की दिशा और व्यवस्था
- तिजोरी को दक्षिण दिशा में रखें और उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर खुलता हो. तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाकर रखें और इसे समय-समय पर साफ करते रहें.
- स्वस्तिक और अन्य वास्तु संकेत
- मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं.
- दरवाजा साफ, सुंदर और अव्यवधान रहित रखें.
- जूते-चप्पल या कबाड़ को किसी कोने में जमा न होने दें. इससे नकारात्मक ऊर्जा पनपती है.
यदि आपकी आमदनी के बावजूद भी धन की कमी बनी रहती है, तो एक बार अपने घर का वास्तु संतुलन अवश्य जांचें. ये उपाय न केवल धन की समस्या को दूर कर सकते हैं, बल्कि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी ला सकते हैं. याद रखें, हर उपाय को श्रद्धा और नियमितता से करें.
अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










