Ashadha Amavasya 2025: कल है आषाढ़ अमावस्या, ये उपाय लाएंगे धन और सुख

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Ashadha Amavasya 2025

Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या का दिन आध्यात्मिक शुद्धि, तर्पण और विशेष उपायों के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस बार यह तिथि 25 जून को पड़ रही है. यदि सही विधि और श्रद्धा से पूजा और उपाय किए जाएं, तो जीवन में धन, सुख और शांति की प्राप्ति संभव है.

विज्ञापन

Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या के साथ ही आषाढ़ माह का कृष्ण पक्ष समाप्त हो जाएगा और शुक्ल पक्ष की शुरुआत होगी. इस तिथि को हलहारिणी अमावस्या भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन किसान अपने हल और खेती के अन्य उपकरणों की पूजा करते हैं.

वर्ष 2025 में आषाढ़ अमावस्या का पर्व बुधवार, 25 जून 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन पितृ तर्पण और अमावस्या से जुड़ी पूजा विधियां पूरे दिन की जा सकती हैं.

आषाढ़ अमावस्या सिर्फ पितृ तर्पण का दिन नहीं है, बल्कि यह तिथि साधना, तंत्र क्रिया और धन-संपन्नता प्राप्त करने के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है. यदि आप लंबे समय से आर्थिक संकट या पारिवारिक अशांति से जूझ रहे हैं, तो इस विशेष दिन कुछ प्रभावी उपाय अपनाकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं.

पितृ तर्पण और जल अर्पण करें

इस दिन गंगा जल, काले तिल और दूध मिलाकर पितरों के नाम से जल अर्पित करें. घर के आंगन या नदी में यह जल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

पीपल की पूजा से मिलेगा पुण्य

पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें, तिल के तेल का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें. मान्यता है कि पीपल में त्रिदेवों – ब्रह्मा, विष्णु और महेश – का वास होता है, जिससे सौभाग्य और आर्थिक लाभ प्राप्त होता है.

करें दान, मिलेगा धनलाभ

शुद्ध चावल, गुड़, तिल और घी का दान किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को करें. यह दान माता लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और दरिद्रता का नाश करता है.

राहु-केतु और कालसर्प दोष का समाधान

कुंडली में राहु-केतु या कालसर्प दोष होने पर शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें. इससे ग्रह दोष शांत होते हैं और बाधाएं दूर होती हैं.

दीपदान से दूर होगी नकारात्मकता

शाम को तिल के तेल का दीपक जलाकर किसी नदी, तालाब या मंदिर में प्रवाहित करें. इससे शनि संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है और मानसिक शांति मिलती है. आषाढ़ अमावस्या का दिन अध्यात्म और आराधना का श्रेष्ठ अवसर है. इन उपायों को श्रद्धा और नियमपूर्वक अपनाएं, निश्चित ही धन, सुख और समृद्धि का अनुभव करेंगे.

प्रभात खबर के धर्म सेक्शन में प्रकाशित सभी जानकारियां धार्मिक, ज्योतिषीय और परंपरागत मान्यताओं पर आधारित हैं. इनका उद्देश्य पाठकों को जानकारी प्रदान करना है, न कि किसी भी प्रकार की अंधविश्वास को बढ़ावा देना. पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी उपाय या सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या ज्ञानी आचार्य की सलाह अवश्य लें. प्रभात खबर किसी भी धार्मिक या ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता और न ही इसके लिए जिम्मेदार है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola