रमजान का अलविदा जुमा आज, जानें इसका महत्व
Alvida Jummah 2025 (AI Generated Image)
Alvida Jummah 2025: रमजान के महीने में आने वाले अंतिम शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय अलविदा जु्म्मा के रूप में मनाता है. इसे जुमातुल विदा, जुम्मा-उल-विदा या जमात उल विदा के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष रमजान का अलविदा जुम्मा आज 28 मार्च 2025 को है.
Alvida Jummah 2025: इस्लाम धर्म में जुम्मे (शुक्रवार) का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण है, और रमजान के महीने में इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है. विशेष रूप से रमजान के अंतिम शुक्रवार को “अलविदा जुम्मा” के रूप में मनाया जाता है, जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. वर्ष 2025 में यह विशेष दिन आज 28 मार्च को है. इस दिन देश-विदेश के लाखों मुस्लिम विशेष नमाज अदा करके अल्लाह से रहमत, मगफिरत (क्षमा) और बरकत की दुआ करेंगे.
अलविदा जुम्मा का महत्व
अलविदा जुम्मा रमजान के अंतिम शुक्रवार को मनाया जाता है, जिसे विशेष रूप से पूजा और प्रार्थनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. यह दिन रमजान के समापन का संकेत देता है और मुस्लिम समुदाय इसे अत्यधिक पवित्रता और श्रद्धा के साथ मनाता है. हदीस के अनुसार, जुम्मे का दिन सप्ताह के अन्य दिनों की तुलना में अधिक फजीलत (श्रेष्ठता) रखता है, और इस दिन की गई इबादतों का सवाब (पुण्य)कई गुना बढ़ जाता है.
रोजा इफ्तार में खजूर खाने की खास वजह, जानिए इसका धार्मिक महत्व
इस दिन की खास इबादतें
- विशेष नमाज: इस दिन जुम्मे की विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में एकत्रित होते हैं.
- कुरान की तिलावत: अलविदा जुम्मे के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा कुरान पढ़ने और उसकी तफसीर (व्याख्या) को समझने की परंपरा है.
- दरूद शरीफ और जिक्र: पैगंबर मुहम्मद (स.अ.व.) पर दरूद भेजना और अल्लाह का जिक्र करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
- गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता: इस्लाम में दान (जकात और सदका) का विशेष महत्व है, और अलविदा जुम्मा पर इसे देने का सवाब कई गुना बढ़ जाता है.
- विशेष दुआ: इस दिन की गई दुआओं की क़ुबूलियत (स्वीकृति) अधिक होने का विश्वास किया जाता है.
अलविदा जुम्मा से जुड़ी हदीसें
हदीसों में जुम्मे के दिन को ईद के दिन जैसा बताया गया है. पैगंबर मुहम्मद (स.अ.व.) ने फरमाया, “जुम्मे के दिन की एक घड़ी ऐसी होती है जिसमें अगर कोई बंदा सच्चे दिल से दुआ करे, तो अल्लाह उसकी दुआ को जरूर कुबूल करता है.”
साल 2025 में कब मनाई जाएगी ईद
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद-उल-फितर का उत्सव 10वें शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है, जो रमजान के अंतिम दिन चांद के दीदार के बाद होता है. यदि सऊदी अरब में 30 तारीख को चांद दिखाई देता है, तो भारत में ईद 31 तारीख को मनाई जाएगी. वहीं, यदि वहां चांद 31 मार्च को दिखता है, तो भारत में 1 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










