Aaj Ka Panchang 14 July 2024: आषाढ़ मास की मासिक दुर्गाष्टमी आज, पंचांग में देखें शुभ अशुभ समय

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 14 Jul 2024 8:10 AM

विज्ञापन

आज का पंचांग 14 जुलाई 2024

Aaj Ka Panchang 14 July 2024: आज 14 जुलाई 2024 दिन रविवार है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का विधान है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में-

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 14 July 2024: आज 14 जुलाई 2024 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि है. पंचांग के अनुसार आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है. आज मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसके साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है. इस तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. देखें आज का पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

14 जुलाई रविवार 2024
आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी दिन -02:19 उपरांत नवमी
श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
सूर्योदय-05:07
सूर्यास्त-06:43
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- चित्रा उपरांत स्वाति ,
योग – शिव ,करण-वव ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- कन्या , मंगल-वृष , बुध- कर्क , गुरु-वृष ,शुक्र-
कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया रविवार
प्रात: 06:00 बजे से 7:30 तक उद्वेग
प्रात: 07:30 बजे से 09:00 तक चर
प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक लाभ
प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक अमृत
दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक काल
दोप. 1:30 बजे से 3 बजे तक शुभ
दोप. 3 बजे से 4:30 बजे तक रोग
शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक उद्वेग

Also Read: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन कब है? दिन में साढ़ें तीन घंटे तक रहेगा भद्रा का साया, जानें ज्योतिषाचार्य से सबकुछ

उपाय
प्रात: उठकर 108 बार ॐ नमः शिवाय का जप करे ।
आराधनाःॐआदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक
राहु काल: सांय 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola