Aaj Ka Panchang 13 July 2024: आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Jul 2024 7:16 AM

विज्ञापन

आज का पंचांग 13 जुलाई 2024

Aaj Ka Panchang 13 July 2024: हिंदू धर्म में किसी प्रकार की पूजा पाठ करने से पहले पंचांग देखकर शुभ और अशुभ समय का विचार किया जाता है. अशुभ समय में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. आइए जानते है आज का शुभ और अशुभ समय

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 13 July 2024: आज 13 जुलाई 2024 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि है. आज शाम 07 बजकर 15 मिनट तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा. आज वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शिव योग बनेगा. चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा केतु का ग्रहण दोष रहेगा. आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा-

13 जुलाई 2024 शनिवार

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी दिन -12:25 उपरांत अष्टमी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:07
  • सूर्यास्त-06:43
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- हस्त उपरांत चित्रा ,
  • योग – शिव ,करण-व ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- कन्या , मंगल-मेष , बुध- कर्क , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया शनिवार

  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत
  • शामः 04:30 से 06:00 तक काल

Also Read: Saptahik Rashifal 14 to 20 July 2024: इस सप्ताह इन 5 राशि वालों का शुरू होंगे अच्छे दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का वीकली राशिफल

उपाय
हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें।
आराधनाः ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।
खरीदारी के लिए शुभ समयः
दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक
राहु काल: प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा
।।अथ राशि फलम्।

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola