Aaj Ka Love Rashifal, 19 अक्टूबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Oct 2022 8:34 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

लाइफ पार्टनर के सौंदर्य प्रसाधन में धन खर्च होगा. लव पार्टनर के साथ यादगार लम्हा बिताने वाले हैं. प्रेमिका की ख़्वाहिश पूरी करने वाले हैं.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

कार्य की अधिकता के कारण आज बिना बात के झगड़े से बचें. इस वजह से दिवाली शॉपिंग पर लवर के साथ नहीं जा पाएंगे.मधुर व्यवहार लव पार्टनर को आकर्षित करेगा. किसी पार्टी में मुलाकात हो सकती है. पति पत्नी में विश्वास बढ़ेगा. साथी के आकर्षण से मन पुलकित रहेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

लव पार्टनर के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव खत्म होगा. जीवनसाथी को अधिक समय देने वाले हैं. साथी से कुछ अच्छा गिफ्ट मिलने वाला है. लव रिलेशन में एक दूसरे के करीब आने वाले हैं.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

प्रेमी का प्यार जीवन में उमंग भरेगा. कुछ जातकों की मुलाकात पुराने लवर से भी हो सकती है. स्कूल या कॉलेज के पुराने प्रेमी से मुलाकात रिश्तो में ख़ुशी लाएगी . साथी का आकर्षण आपको प्रभावित करेगा. डेट पर जाएंगे और एन्जॉय करेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर समय बिताएंगे. नव विवाहित जातक साथी के साथ रोमांचित रहने वाले हैं. वैवाहिक जीवन में पत्नी को मनचाहा समान गिफ्ट कर सकते हैं. अविवाहित जातक अपनी लव पार्टनर को पसंदीदा वस्तु भेंट करने वाले हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

प्रेम संबंधो में आज आपको परेशानी उत्पन्न हो सकती है. कुछ युवक-युवतियों के प्रेम संबंधो में अचानक परिर्वतन कार्यवश ट्रांसफर आपको आपके लाइफ पार्टनर से दूर ले जा सकता है.जिससे आज आपका मन उदास रहेगा. आपका जीवन साथी अपनी मेहनत के दम पर लक्ष्य की प्राप्ति करेगा. आज लवर के ऊपर खर्चा होगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

रोमांस के लिहाज से आज का दिन उत्तम साबित होगा. यदि पहले से रिलेशन में हैं तो आपसी प्यार और भी गहरा होगा. आज आपको यह एहसाह होगा कि आपक जीवनसाथी आपसे कितना अधिक प्यार करता है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

आज कोई स्पेशल खुशखबरी मिल सकती है. अचानक लव पार्टनर को नौकरी का ऑफर भी आ सकता है. अपने लवर के साथ डेट प्लान करेंगे. सोशल मीडिया पर अधिक समय गुजर सकता है. नए साथी से मुलाकात होगी.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

लव लाइफ में आपसी रिश्ते में गहराई बढ़ने वाली है. प्रेमिका को मनपसंद चीज उपहार देने वाले हैं. वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है. प्रेमी से प्यार भरा संदेश पढ़कर मन विचलित रहेगा.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

त्योहार पर लवर के बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी. बच्चों को लेकर पति पत्नी के बीच परेशानी बनी रहेगी. लवर के साथ दिन स्पेशल बनेगा. कुछ लोगों की मुलाकात आज अपने सच्चे प्यार से होगी. लव लाइफ में चला आ रहा लम्बा इन्तजार अब खत्म होगा.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

लव लाइफ में आपसी नजदीकी बढ़ने वाली है. रिश्ते को और भी अधिक गहरा बनाने के लिए दोनों लोग प्रयास करेंगे. प्रेमिका से खुलकर अपनी भावनाओं को शेयर करें. वैवाहिक जीवन में आनंद बना रहने वाला है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

आज आपका मन उलझन में है. लव रिलेशन को लेकर पोजिटिव रहें और शांत रहें. अपने साथी के साथ समय बिताएं और प्यारी प्यारी बातें करें. गिफ्ट या कैंडल लाइट डिनर मूड बेहतर करेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola