वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Mar 2025 4:20 AM

विज्ञापन

Taurus Monthly Horoscope April 2025 (AI Generated Image)

Taurus Gemini April Monthly Horoscope 2025: वृषभ राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से वृषभ राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Taurus Monthly Horoscope April 2025: अप्रैल 2025 महीना कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा वृष राशि का मासिक राशिफल.

वृष मासिक राशिफल अप्रैल 2025

वृषभ: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि अप्रैल का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

वृष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन यदि आप संयम नहीं रखेंगे तो परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है और आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है. पारिवारिक सुख के स्वामी सूर्य एकादश भाव में स्थित हैं, और सूर्य, बुध, शुक्र, राहु और शनि के संयोजन के कारण परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. 14 अप्रैल के बाद परिवार में विवादों में कमी आएगी और पारिवारिक जीवन में धीरे-धीरे खुशियों की वृद्धि होगी.

व्यापार और नौकरी

अप्रैल के महीने में व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. व्यापार के स्वामी मंगल तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जबकि वृहस्पति की स्थिति अनुकूल है, जिससे व्यापार में निरंतरता बनी रहेगी. हालांकि, इस दौरान निवेश करने से बचें और ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह सकारात्मक रहेगा, क्योंकि एकादश भाव में पंचग्रही योग बना हुआ है, जिससे अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें और राजनीति से दूर रहें.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल 

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए अप्रैल का महीना बहुत अच्छा रहेगा. शिक्षा के स्वामी बुध एकादश भाव में हैं, जो डिजिटल या मीडिया क्षेत्र में अध्ययन कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है और वे सफलता प्राप्त करेंगे. मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत करनी पड़ेगी. करियर भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति भी अच्छी है, और वृहस्पति लग्न में है, जिससे करियर में उन्नति की संभावना है. आप कठिन से कठिन कार्यों को भी सरलता से पूरा कर सकेंगे.

प्रेम जीवन

वृष राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में मिश्रित अनुभव रहेगा. अपने साथी के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि केतु पंचम भाव में स्थित है, जिससे कभी-कभी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. प्रेमी के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसका मुख्य कारण विश्वास की कमी होगी. जो लोग एकल हैं और नए प्रेम संबंध की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, और मंगल की दृष्टि सप्तम भाव पर होने के कारण पत्नी के स्वास्थ्य में भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य के मामले में स्थिति मिश्रित रहेगी. शुक्र एकादश भाव में अच्छी स्थिति में है और पंचग्रही योग बना हुआ है, लेकिन केंद्र में बृहस्पति होने के कारण स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. 14 अप्रैल से पहले पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, और दांतों में दर्द भी हो सकता है. जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, उन्हें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

शुभ नंबर: 3
शुभ कलर:ग्रे

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

उपाय

  • बुधवार के दिन संध्या समय में काले तिल का दान मंदिर में करें और भगवान गणेश की पूजा करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola