मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Mar 2025 4:25 AM
Aries Monthly Horoscope April 2025 (AI Generated Image)
Aries Monthly Horoscope April 2025: मेष राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष राशि का मासिक राशिफल.
Aries Monthly Horoscope April 2025: अप्रैल 2025 महीना कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा मेष राशि का मासिक राशिफल.
मेष मासिक राशिफल अप्रैल 2025
अप्रैल का महीना सभी के लिए एक महत्वपूर्ण समय है, जिसमें लोग जानना चाहते हैं कि यह उनके और उनके परिवार के लिए कैसा रहेगा. क्या मेरा व्यवसाय आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई सवाल हमारे मन में आते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
परिवारिक जीवन
मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना परिवारिक संबंधों में कुछ कमजोरियों का संकेत देता है. द्वादश भाव में पंचग्रही योग बन रहा है, जिसमें सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और शनि एक साथ उपस्थित रहेंगे. इस स्थिति में परिवार के सदस्यों के साथ अचानक निर्णय लेना उचित नहीं होगा. हालांकि, 14 अप्रैल से सूर्य मेष राशि में गोचर करेगा, जिससे परिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा. भाई-बहन के साथ संबंध भी अनुकूल रहेंगे.
मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
व्यापारी वर्ग को इस माह के मध्य तक व्यापार में कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि शुक्र के गोचर के कारण व्यापार में अनिश्चितता का माहौल रहेगा. हालांकि, माह के दूसरे सप्ताह से व्यापार में तेजी आएगी, और इस समय निवेश करने पर अच्छा लाभ प्राप्त होगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी भी विषय पर गंभीरता से विचार करके निर्णय लेना आवश्यक होगा. ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने के कारण जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए, अन्यथा कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बढ़ सकती है.
शिक्षा और करियर
छात्रों के लिए यह माह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. प्राइमरी शिक्षा के छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जबकि उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा के स्वामी बृहस्पति की स्थिति अच्छी है, जो शिक्षा में सहयोग प्रदान करेगा. हालांकि, करियर में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, क्योंकि छठे भाव में केतु और सूर्य की स्थिति अनुकूल नहीं है. इस कारण करियर में सतर्क रहना आवश्यक होगा. बुध की स्थिति भी द्वादश में है.
सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल
तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम संबंध में तनाव उत्पन्न होगा क्योंकि पंचमेश, द्वादश भाव में बुध, शुक्र, राहु और शनि एक साथ स्थित हैं. इससे प्रेम जीवन में कठिनाइयाँ आएंगी और विभिन्न प्रकार की बाधाएँ उत्पन्न होंगी. स्थिति को संभालना आवश्यक है, अन्यथा प्रेम संबंध टूट सकता है. नए रिश्ते के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि आपका एकतरफा प्रेम विकसित होगा. इसलिए, धैर्य रखें. वैवाहिक जीवन में 14 मार्च के बाद अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा.
स्वास्थ्य
मेष राशि के जातकों को इस माह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है. राशि के स्वामी मंगल तीसरे भाव में हैं और द्वादश भाव में पंचग्रही योग बना हुआ है. खान-पान पर नियंत्रण रखें, क्योंकि रक्त संबंधी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं और आंखों में भी दिक्कत हो सकती है. 14 अप्रैल के बाद चोट लगने की संभावना अधिक है.
शुभ नंबर: 5
शुभ कलर: केसरी
उपाय
प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और बूंदी का प्रसाद वितरित करें. इसके साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा करें.
धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल
कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










