वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Mar 2025 4:10 AM
Scorpio Monthly Horoscope April 2025 (AI Generated Images)
Scorpio April Monthly Horoscope 2025: वृश्चिक राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल.
Scorpio April Monthly Horoscope 2025: अप्रैल का महीना सभी के लिए जानने का विषय है कि यह हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चल रहे हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
परिवारिक जीवन
वृश्चिक राशि के लिए पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा. पारिवारिक सुख का स्वामी पंचम भाव में स्थित है और पंचग्रही योग भी बना हुआ है, जिससे पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे. पहले से चल रहे विवादों का समाधान होगा और सभी सदस्य एकजुट होकर रहेंगे. भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन पिता के स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए उन्हें समय पर चिकित्सा करानी चाहिए. 14 अप्रैल के बाद परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना बना रहेगा.
व्यापार और नौकरी
इस माह व्यापार के लिए अनुकूल स्थिति बनी हुई है. व्यापार के स्वामी शुक्र पंचम भाव में स्थित हैं, जबकि वृहस्पति सातवें भाव में हैं, जिससे व्यापार में उन्नति की संभावना है. यदि आप नए व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो इसमें निवेश करना लाभकारी रहेगा. इस माह नए ग्राहक आपके व्यापार से जुड़ेंगे. हालांकि, बैंकिंग या बीमा के कार्य में निवेश करने से बचें. नौकरी के क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी और कार्य वातावरण आपके लिए अनुकूल होगा. 14 अप्रैल के बाद नौकरी में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी.
मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
शिक्षा और करियर
छात्रों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा, क्योंकि पंचम भाव में शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु उपस्थित हैं. शिक्षा में प्रगति होगी, लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास से बचना चाहिए, अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं. यदि नए पाठ्यक्रम की तैयारी की योजना बनाई है, तो सफलता प्राप्त होगी. करियर में बीच-बीच में चुनौतियाँ आएंगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को 14 अप्रैल के बाद सफलता मिलेगी, और करियर में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, क्योंकि पांचवे भाव में कई ग्रह एकत्रित हैं. प्रेम संबंधों के स्वामी बृहस्पति सप्तम भाव में स्थित हैं, जिससे प्रेमी के साथ आनंद का अनुभव होगा और एक-दूसरे का पूरा सहयोग मिलेगा. हालांकि, प्रेम संबंधों में कुछ मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिससे थोड़ी विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा. प्रेम विवाह की योजना बनाने पर सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और पत्नी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल
तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
इस महीने स्वास्थ्य की स्थिति सकारात्मक रहेगी, क्योंकि मंगल नवम भाव में स्थित है और सप्तम भाव में बृहस्पति मौजूद है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पंचम भाव में सूर्य, शनि, राहु और शुक्र के प्रभाव के कारण जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें सावधानी बरतनी होगी और अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा. 14 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी.
शुभ अंक: 7
शुभ कलर: सलेटी
उपाय
प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी का दर्शन करें.
शनिवार को तिल का दान करें और गणेश के मंत्र का जाप करें.
धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल
कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










