सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Mar 2025 4:15 AM

विज्ञापन

Leo Monthly Horoscope April 2025 (AI Generated Image)

Leo April Monthly Horoscope 2025: सिंह राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सिंह राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Leo April Monthly Horoscope 2025: अप्रैल का महीना सभी के लिए कैसा रहेगा, यह जानने की इच्छा हर किसी में होती है. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई सवाल हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन सामान्य रहने की संभावना है, क्योंकि चौथे भाव के स्वामी मंगल द्वादश भाव में स्थित हैं और चौथे भाव पर वृहस्पति की दृष्टि है. इस कारण पारिवारिक जीवन में सुधार होगा. हालांकि, मंगल के द्वादश भाव में रहने और आठवें भाव में सूर्य, बुध, राहु, शनि और शुक्र के प्रभाव के कारण कभी-कभी परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. भाई-बहनों से सहयोग की कमी महसूस होगी और परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा. 14 अप्रैल के बाद पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है.

व्यापार और नौकरी

अप्रैल के महीने में व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार के स्वामी शनि, जो आठवें भाव में राहु, शुक्र और बुध के साथ स्थित हैं, व्यापार में विवाद उत्पन्न कर सकते हैं. इसलिए व्यापार के दस्तावेजों को सही रखना आवश्यक है. 14 अप्रैल को सूर्य शनि के साथ संबंध तोड़ेंगे और शुक्र भी अच्छी स्थिति में रहेंगे, जिससे लाभ की शुरुआत होगी. नौकरी करने वालों के लिए यह समय सामान्य रहेगा, लेकिन उन्हें अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए. कार्यालय की राजनीति से दूर रहना और कार्यस्थल पर किसी पर अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल 

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, क्योंकि पांचवे भाव के स्वामी मंगल द्वादश भाव में हैं. तकनीकी या चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए स्थिति अच्छी रहेगी. जो लोग विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. कॉलेज में पढ़ाई की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता प्राप्त होगी, हालांकि करियर में कुछ समस्याएं आ सकती हैं. इस समय आपको अपने करियर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

रिलेशनशिप

प्रेम जीवन में इस माह की शुरुआत में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. प्रेम संबंधों के स्वामी मंगल 3 अप्रैल को द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे प्रेम संबंध धीरे-धीरे मजबूत होंगे. शनि आठवें भाव में स्थित है, इसलिए प्रेमी के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें, तभी आपको प्रेमी से सहयोग प्राप्त होगा. जो लोग लिविंग रिलेशन में हैं, उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए. वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, लेकिन ससुराल के साथ संबंध मजबूत होंगे.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस समय ठीक नहीं रहेगा. आठवें भाव में शनि, सूर्य, राहू, शुक्र और बुध के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. माह के दूसरे सप्ताह से नेत्र पीड़ा और अनिद्रा की समस्या उत्पन्न हो सकती है. सुबह टहलना और व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा.

शुभ नंबर: 5
शुभ कलर: पीला

उपाय

प्रत्येक सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल चंदन मिलाकर भगवान सूर्य को अर्पित करें. नियमित रूप से भगवान शंकर की पूजा करें और उनका अभिषेक करें.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola