कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Mar 2025 4:05 AM

विज्ञापन

Aquarius Monthly Horoscope April 2025 (AI Generated Image)

Aquarius April Monthly Horoscope 2025: कुंभ राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से से कुंभ राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Aquarius April Monthly Horoscope 2025: अप्रैल का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा, यह जानने की इच्छा सभी लोगों में है. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई सवाल हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

कुम्भ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से मिश्रित रहेगा. राशि के स्वामी शनि, सूर्य के साथ दूसरे भाव में स्थित हैं, जिससे पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थिति उत्पन्न होगी और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ सकता है. हालांकि, 14 अप्रैल के बाद पारिवारिक जीवन में सुधार होगा और पुराने विवाद समाप्त होंगे. मानसिक स्थिति में भी सुधार आएगा और सभी कार्य सुगमता से संपन्न होंगे. इस समय किसी भी कार्य को आवेश में आकर न करें और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. माता-पिता के स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल 

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

अप्रैल का महीना व्यापारियों के लिए लाभकारी रहेगा, जिसमें व्यापार में उन्नति की संभावना है. व्यापार के स्वामी सूर्य धन के भाव में स्थित हैं, मंगल छठे भाव में है और बृहस्पति की स्थिति भी अनुकूल है. इस माह व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है. व्यापार की नीतियों में बदलाव करें और समझदारी से कार्य करें. इस महीने निवेश करने पर अच्छा लाभ प्राप्त होगा और उधारी का पैसा भी वापस मिलने की संभावना है. नौकरी में भी तरक्की के अवसर हैं, और नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं. अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा.

शिक्षा और करियर

छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है, तभी वे आगे की तैयारी कर सकेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. यदि आप उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपने पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान देना होगा. इस माह आपके करियर में प्रगति संभव है, लेकिन आपके कार्य को देखकर कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं. फिर भी, आप इस स्थिति में सफल रहेंगे और किसी महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य करने के लिए चयनित हो सकते हैं.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन के पहले सप्ताह में स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी क्योंकि बुध की स्थिति ठीक नहीं है. प्रेमी के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे दोनों के बीच तालमेल में कमी आएगी. पुरानी गलतफहमियों के कारण विवाद बढ़ सकता है और आपके प्रेम संबंधों के बारे में परिवार को जानकारी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न होंगी और कलह बढ़ सकती है. पत्नी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा. 14 अप्रैल के बाद प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा.

स्वास्थ्य

अप्रैल महीने में स्वास्थ्य की स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी क्योंकि राशि के स्वामी शनि की स्थिति अच्छी नहीं है. आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा और ब्लड प्रेशर का ध्यान रखना पड़ेगा. पेट से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं, और पैरों में चोट लगने की संभावना है. नियमित योग और व्यायाम करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

शुभ नंबर : 2
शुभ कलर : संतरी

उपाय

  • प्रत्येक शनिवार को शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें.
  • हर दिन हनुमान चालीसा के साथ बजरंग बाण का पाठ करने से लाभ प्राप्त होगा.
  • शुक्रवार को मंदिर में दही का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola