मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Capricorn Monthly Horoscope April 2025 (AI Generated Image)

Capricorn April Monthly Horoscope 2025: मकर राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से से मकर राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Capricorn April Monthly Horoscope 2025 : अप्रैल 2025 महीना कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा मकर राशि का मासिक राशिफल.

मकर मासिक राशिफल अप्रैल 2025

मकर : अप्रैल का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा, यह जानने की इच्छा सभी में है. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार सफल होगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई सवाल हमारे मन में चल रहे हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

मकर राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत अच्छा रहेगा. परिवार के सुख का स्वामी मंगल सातवें भाव में स्थित है, जबकि शनि तीसरे भाव में है, जिससे परिवार में कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. आप अपनी बुद्धिमानी से पारिवारिक स्थिति को संभाल सकेंगे. तीसरे भाव में पंचग्रही योग बना हुआ है, इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ अपनी बातें साझा करें. 14 अप्रैल के बाद परिवार में जो असमंजस की स्थिति है, वह अनुकूल हो जाएगी. पारिवारिक आय भी संतोषजनक रहेगी, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं हो सकती हैं.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल 

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारियों को अपने व्यापार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. व्यापार भाव में मंगल की स्थिति नीच राशि में है, इसलिए साझेदारी में व्यापार करने वालों को सतर्क रहना चाहिए. ईमानदारी बनाए रखना आवश्यक है, तभी आप व्यापार में सफल हो सकेंगे. व्यापार में किसी प्रकार की हेराफेरी न करें और ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखें. आपको व्यापार में परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए माह के मध्य से स्थिति बेहतर होगी.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए अप्रैल का महीना सकारात्मक रहने वाला है. शिक्षा के स्वामी बुध तीसरे भाव में स्थित हैं, जिससे पढ़ाई में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. जो छात्र बैंकिंग या वाणिज्य की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. करियर के मामले में भी स्थिति अनुकूल रहेगी, क्योंकि बुध आपकी मेहनत के फल को दर्शा रहे हैं. अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ा धैर्य रखना होगा.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन इस महीने बहुत ही आनंददायक रहने वाला है. प्रेम भाव के स्वामी शुक्र एक अच्छी स्थिति में हैं, जिससे प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा. दोनों पार्टनर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाएंगे और एक-दूसरे का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. इस महीने प्रेम विवाह की योजना बनाने वालों को सफलता मिलेगी. जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें एक उपयुक्त साथी मिलने की संभावना है, जबकि वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है.

  • शुभ नंबर: 6
  • शुभ कलर: हरा

स्वास्थ्य

मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. राशि के स्वामी की स्थिति अच्छी है, लेकिन शनि, सूर्य और राहु के प्रभाव के कारण अनिद्रा की समस्या उत्पन्न हो सकती है. मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा और संक्रमण जैसी बीमारियों से आप परेशान रह सकते हैं. 14 अप्रैल से स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार की संभावना है. सुबह टहलना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

उपाय

  • शनि मंदिर जाकर भगवान शनि का दर्शन करें और शनि चालीसा का पाठ करें.
  • काले कुत्ते को रोटी खिलाएं.
  • प्रत्येक दिन बजरंग बाण का पाठ करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola