कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Mar 2025 4:20 AM
Cancer Monthly Horoscope April 2025 (AI Generated Image)
Cancer April Monthly Horoscope 2025: कर्क राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कर्क राशि का मासिक राशिफल.
Cancer April Monthly Horoscope 2025: अप्रैल 2025 महीना कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा कर्क राशि का मासिक राशिफल.
कर्क मासिक राशिफल अप्रैल 2025
कर्क राशि: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि अप्रैल का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
परिवारिक जीवन
कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. पारिवारिक सुख के स्वामी शुक्र नवम भाव में पंचग्रही योग बनाकर स्थित हैं. हालांकि, महीने का पहला सप्ताह अनुकूल नहीं रहेगा और छोटी-छोटी बातों पर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. 14 अप्रैल के बाद परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा, लेकिन नवम भाव में सूर्य और शनि की उपस्थिति के कारण पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.
मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
इस माह के मध्य से व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, जिससे व्यापार में प्रगति होगी और बचत भी बेहतर होगी. व्यापार से संबंधित यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी. 14 अप्रैल के बाद व्यापार में इच्छित लाभ प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह अत्यंत शुभ रहेगा, जिसमें कार्य करने की शैली में बदलाव देखने को मिलेगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. यदि विदेश में नौकरी के लिए योजना बनाई है, तो सफलता प्राप्त होगी. नई नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे व्यक्तियों को भी सफलता मिलेगी.
शिक्षा और करियर
विधार्थियों के लिए यह महीना मिश्रित रहेगा. उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को लाभ होगा, क्योंकि उच्च शिक्षा के स्वामी बृहस्पति एकादश भाव में स्थित हैं, जो आपके लिए अच्छे परिणाम लाएंगे. शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा, और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सफलता की संभावना है. करियर के लिए अप्रैल का महीना बहुत अनुकूल रहेगा, और आप किसी योजना पर कार्य करने का विचार कर रहे हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे.
सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल
तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन सामान्य रहने की संभावना है. प्रेम संबंधों के स्वामी मंगल पहले भाव में स्थित हैं, इसलिए प्रेमी के साथ सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है. पार्टनर से बातचीत करते समय सावधानी बरतें, तभी आपको उनका सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में कोई विशेष योजना बनाने से बचें, अन्यथा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, क्योंकि मंगल की दृष्टि सप्तम भाव पर है, जिससे पत्नी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है.
स्वास्थ्य
अप्रैल के महीने में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पंचम भाव के स्वामी मंगल पहले भाव में स्थित हैं, जिससे चोट-चपेट की आशंका बनी हुई है. सावधानी बरतें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, उन्हें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. कार्य का बोझ अधिक न लें और सुबह तली हुई चीजें खाने से बचें.
धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल
कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल
शुभ नंबर: 1
शुभ कलर: गुलाबी
उपाय
प्रतिदिन भगवान शंकर की पूजा करें और उनका अभिषेक करें. गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और ब्राह्मण को भोजन कराएं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










