ePaper

धनु साप्ताहिक राशिफल: आपके जीवन में अपरिचित पात्रों का आगमन होगा और उनके साथ आपकी निकटता बढ़ेगी

Updated at : 21 Aug 2022 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
धनु साप्ताहिक राशिफल: आपके जीवन में अपरिचित पात्रों का आगमन होगा और उनके साथ आपकी निकटता बढ़ेगी

sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह (21 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

धनु- इस सप्ताह आपके कामकाज में इच्छित प्रगति होगी. आप एकांत में रहना अधिक पसंद करेंगे. कोई भी निर्णय लेने से बचें. आप किसी भी समस्या के हल के लिए समाधानकारी रास्ता अपनाएंगे और चतुराई के साथ ही सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा.

करियर बिजनेस

इस सप्ताह आपका मन कामकाज में थोड़ा कम लगेगा लेकिन दो दिनों के बाद आपमें उत्साह और कार्य करने की समझ दोनों अच्छा रहने के कारण आगे बढ़ सकेंगे. आपकी वाणी का प्रभाव अच्छा रहेगा. आपके श्रमिक वर्ग का काफी अच्छा साथ और सहयोग मिलेगा. अभी नौकरीपेशा लोग अपने कार्यस्थल पर शत्रुओं को हरा सकेंगे.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह प्रियपात्र के साथ आपके संबंधों में नजदिकियां होने के कारण आपको व्यवहार में विनम्रता रखनी होगी. इसके अलावा कीमती उपहार देकर भी उन्हें खुश रखने के लिए आपको खर्च उठाना पड़ेगा. आपके जीवन में अपरिचित पात्रों का आगमन होगा औऱ उनके साथ आपकी निकटता बढ़ेगी.

हेल्थ

इस सप्ताह आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. दांत में दर्द, नाक-कान-गले की तकलीफ या कंधे की मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. यदि पहले से ऐसी कोई समस्या हो तो छुटकारा मिलने में विलंब होगा, लेकिन उपचार का असर धीरे-धीरे दिखने लगेगा. गर्भवती महिलाओं अभी स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

लकी डेट, कलर, दिन

लकी डेट: 22,23,27

कलर:पीला,लाल,सफेद

लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

सावधानी, उपाय

सावधानी: इस सप्ताह भरोसा थोड़ा कम करें. धैर्य के साथ काम लें और अपनी आंखें खुली रखें.

उपाय: इस सप्ताह हरे रंग के वस्त्र या चूड़ियां भेंट करें.

Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल: नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, पैरेंट्स का ध्यान रखें
Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक तौर पर यह सप्ताह उन्नति देने वाला है लेकिन सावधानी और सतर्कता रखें
Also Read: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ होने के योग बनेंगे, काम पर फोकस करने की जरूरत है
Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल: दूसरे लोगों पर भरोसा करने की बजाय आत्मबल से आगे बढ़ें, समय अच्छा है
Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने का विचार आएगा, कई चिंताएं एक साथ होंगी
Also Read: कन्या साप्ताहिक राशिफल: इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, प्रेम संबंधों में आकर्षण रहेगा
Also Read: तुला साप्ताहिक राशिफल: कोई बड़ा सौदा पूरा होने से अच्छा लाभ मिलेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे
Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: शत्रुओं पर विजय होगी, संबंधों में घनिष्ठता रहेगी
Also Read: धनु साप्ताहिक राशिफल: आपके जीवन में अपरिचित पात्रों का आगमन होगा और उनके साथ आपकी निकटता बढ़ेगी
Also Read: मकर साप्ताहिक राशिफल: व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लव लाइफ में संबंधों का सच्चा महत्व समझें
Also Read: कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में तनाव आ सकतें हैं, वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा
Also Read: मीन साप्ताहिक राशिफल: प्रेम की अभिव्यक्ति नम्रता से करें, धैर्य जरूरी है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola