ePaper

मिथुन साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ होने के योग बनेंगे, काम पर फोकस करने की जरूरत है

Updated at : 21 Aug 2022 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ होने के योग बनेंगे, काम पर फोकस करने की जरूरत है

मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (21अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी होगा. आपको किसी अचल संपत्ति के सौदे से लाभ होने की संभावना है. कुछ हद तक धन लाभ होने के योग बनेंगे. आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देकर पूरी तरह से अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है. यात्रा पर जाने के लिए सप्ताह ठीक है, यात्रा बेहतर होगा.

करियर बिजनेस

इस सप्ताह कृषि, बीजारोपण, वाहन, मशीनरी के कामकाज के जरिए अपने कामकाज में वृद्धि कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोग हाथ में आए कार्य उत्साह से पूरे कर सकेंगे, लेकिन काम में सतर्क रहें और कोई भी नई शुरूआत या कार्यशैली में परिवर्तन लाने से पहले पूरा विचार करें. कामकाज में कानूनी या सरकारी मामलों के कारण उत्तरार्द्ध में अवरोध आ सकता है.

रिलेशनशिप

प्रेम संबंधों में इस सप्ताह शुरुआत में आपके बीच मुलाकात के दौर बढ़ेंगे, लेकिन उत्तरार्द्ध में आपमें मौजूद अहं की भावना औऱ संबंधों में वर्चस्व की प्रवृत्ति आपके बीच दूरी बढ़ा सकती है. दांपत्य सुख प्राप्त करने के लिए कुल मिलाकर अच्छा है. खास दोस्तों के साथ कम्यूनिकेशन की संभावना प्रबल बनेगी.

हेल्थ

इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य के मामले में अभी काफी ध्यान रखने की जरूरत है. शुरूआत में अचानक मौसमी समस्याएं आपको शिकंजे में ले सकती हैं. इसके अलावा वाहन, अग्नि, पानी से संभल कर रहें. आंखों की तकलीफ और कान संबंधी शिकायत रहेगी आपको. स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या में अनिश्चितता के कारण उचित निदान में विलंब हो सकता है. दांत में दर्द, जीभ में छाले पड़ने की शिकायत हो सकती है.

लकी डेट, दिन, कलर

लकी डेट: 21, 24, 25

कलर: पीला, लाल, सफेद

लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

सावधानी, उपाय

सावधानी: इस सप्ताह नए वित्तीय उद्यमों की शुरूआत के लिए इस वक्त दूसरे के भरोसे रहने के बदले खुद के बल पर आगे बढ़ें.

उपाय: इस सप्ताह सूर्य को जल मे चीनी मिलाकर अर्ध्य दें.

Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल: नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, पैरेंट्स का ध्यान रखें
Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक तौर पर यह सप्ताह उन्नति देने वाला है लेकिन सावधानी और सतर्कता रखें
Also Read: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ होने के योग बनेंगे, काम पर फोकस करने की जरूरत है
Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल: दूसरे लोगों पर भरोसा करने की बजाय आत्मबल से आगे बढ़ें, समय अच्छा है
Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने का विचार आएगा, कई चिंताएं एक साथ होंगी
Also Read: कन्या साप्ताहिक राशिफल: इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, प्रेम संबंधों में आकर्षण रहेगा
Also Read: तुला साप्ताहिक राशिफल: कोई बड़ा सौदा पूरा होने से अच्छा लाभ मिलेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे
Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: शत्रुओं पर विजय होगी, संबंधों में घनिष्ठता रहेगी
Also Read: धनु साप्ताहिक राशिफल: आपके जीवन में अपरिचित पात्रों का आगमन होगा और उनके साथ आपकी निकटता बढ़ेगी
Also Read: मकर साप्ताहिक राशिफल: व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लव लाइफ में संबंधों का सच्चा महत्व समझें
Also Read: कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में तनाव आ सकतें हैं, वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा
Also Read: मीन साप्ताहिक राशिफल: प्रेम की अभिव्यक्ति नम्रता से करें, धैर्य जरूरी है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola