ePaper

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में तनाव आ सकते हैं, वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा

Updated at : 21 Aug 2022 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में तनाव आ सकते हैं, वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (21 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कुम्भ- इस सप्ताह प्रवास-पर्यटन का आयोजन हो सकता है. नए विचारों और काम में नई रचनात्मकता आपको शुरूआत में अपना कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करेगी. आपको संबंधों में समर्पण और पारदर्शिता बढ़ानी होगी. आप विचारों में फंसे रहेंगे. आपको आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ानी होगी.

करियर बिजनेस

व्यवसाय और करियर के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्र फलदायी प्रतीत हो रहा है. शुरुआत में आपमें उत्साह अच्छा रहेगा. वरिष्ठों के साथ भी संबंधों में ध्यान रखना जरूरी है. धंधे में ग्राहक या अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ ही नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह प्रेम और संबंधों के मामले फलदायी रहेंगे. संबंधों में तनाव की संभावना उत्पन्न होगी. केवल प्रेम संबंध ही नहीं बल्कि सभी संबंधों में तनाव आ सकता है.

हेल्थ

इस सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा. आपको किसी न किसी कारण से मानसिक चिंता औऱ बेचैनी का अनुभव होगा. पाचन संबंधित समस्या, डायबिटिज, जांघों और कमर के हिस्से में दर्द, दिल की धड़कन की अनियमितता या कब्ज जैसी समस्या अभी सिर उठा सकती है.

लकी डेट, दिन, कलर

लकी डेट: 21, 24, 25

कलर: पीला, लाल, सफेद

लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

सावधानी, उपाय

सावधानी: दूसरे के भरोसे रहने के बदले खुद के बल पर आगे बढ़ें.

उपाय: इस सप्ताह सुन्दरकाण्ड का पाठ करें.

Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल: नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, पैरेंट्स का ध्यान रखें
Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक तौर पर यह सप्ताह उन्नति देने वाला है लेकिन सावधानी और सतर्कता रखें
Also Read: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ होने के योग बनेंगे, काम पर फोकस करने की जरूरत है
Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल: दूसरे लोगों पर भरोसा करने की बजाय आत्मबल से आगे बढ़ें, समय अच्छा है
Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने का विचार आएगा, कई चिंताएं एक साथ होंगी
Also Read: कन्या साप्ताहिक राशिफल: इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, प्रेम संबंधों में आकर्षण रहेगा
Also Read: तुला साप्ताहिक राशिफल: कोई बड़ा सौदा पूरा होने से अच्छा लाभ मिलेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे
Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: शत्रुओं पर विजय होगी, संबंधों में घनिष्ठता रहेगी
Also Read: धनु साप्ताहिक राशिफल: आपके जीवन में अपरिचित पात्रों का आगमन होगा और उनके साथ आपकी निकटता बढ़ेगी
Also Read: मकर साप्ताहिक राशिफल: व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लव लाइफ में संबंधों का सच्चा महत्व समझें
Also Read: कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में तनाव आ सकतें हैं, वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा
Also Read: मीन साप्ताहिक राशिफल: प्रेम की अभिव्यक्ति नम्रता से करें, धैर्य जरूरी है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola