मकर साप्ताहिक राशिफल: व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लव लाइफ में संबंधों का सच्चा महत्व समझें

मकर साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह (21 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मकर- इस सप्ताह काम के कारण तनाव और दौड़-भाग हो सकती है. कुछ जरूरी कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं. कुछ काम समय से पूरे नहीं होने से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन सप्ताह के अंत तक कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा. कार्यों में सफलता मिल सकती है. आपके कई अच्छे फैसले आपको काफी कुछ देकर जाने वाले हैं.
इस सप्ताह व्यावसायिक क्षेत्र में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. साझेदारी वाले उद्यम, भागीदारी, नए करारों में विलंब के बाद सफलता की उम्मीद रख सकते हैं.आपका परफॉर्मेंस अपेक्षित स्तर से कम हो सकता है.
इस सप्ताह लव लाइफ में आप संबंधों का सच्चा महत्व समझेंगे और जीवन में एक दूसरे की जरूरतों को ज्यादा समझ कर संबंधों को घनिष्ठ बनाने का प्रयास करेंगे. आप इस समय में कम्यूनिकेशन पर ज्यादा ध्यान देंगे. यदि थोड़ा ध्यान रखेंगे तो संबंधों में खास दिक्कत नहीं होगी. आप उत्कृष्ट संबंधों का आनंद लें.
इस सप्ताह शुरूआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन मध्य में आप तकलीफ का शिकार हो सकते हैं. मौसमी समस्या में आप फंस सकते हैं.आंखों में जलन, कमर में दर्द, रीढ़ की हड्डी से संबंधित शिकायत भी अभी हो सकती है. खास कर जलाशय के करीब जाने से बचें.
लकी डेट:21,24,25
कलर:पीला,लाल,सफेद
लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार
सावधानी: इस सप्ताह मौज-मस्ती या गैर जरूरी मामलों पर काफी खर्च करने से बचें.
उपाय: इस सप्ताह सफेद मिठाई का दान करें. शनिवार के दिन चीटियों को आटा डालें और गौ-माता की सेवा करें.
Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल: नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, पैरेंट्स का ध्यान रखें
Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक तौर पर यह सप्ताह उन्नति देने वाला है लेकिन सावधानी और सतर्कता रखें
Also Read: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ होने के योग बनेंगे, काम पर फोकस करने की जरूरत है
Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल: दूसरे लोगों पर भरोसा करने की बजाय आत्मबल से आगे बढ़ें, समय अच्छा है
Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने का विचार आएगा, कई चिंताएं एक साथ होंगी
Also Read: कन्या साप्ताहिक राशिफल: इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, प्रेम संबंधों में आकर्षण रहेगा
Also Read: तुला साप्ताहिक राशिफल: कोई बड़ा सौदा पूरा होने से अच्छा लाभ मिलेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे
Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: शत्रुओं पर विजय होगी, संबंधों में घनिष्ठता रहेगी
Also Read: धनु साप्ताहिक राशिफल: आपके जीवन में अपरिचित पात्रों का आगमन होगा और उनके साथ आपकी निकटता बढ़ेगी
Also Read: मकर साप्ताहिक राशिफल: व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लव लाइफ में संबंधों का सच्चा महत्व समझें
Also Read: कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में तनाव आ सकतें हैं, वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा
Also Read: मीन साप्ताहिक राशिफल: प्रेम की अभिव्यक्ति नम्रता से करें, धैर्य जरूरी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




