ePaper

मीन साप्ताहिक राशिफल: प्रेम की अभिव्यक्ति नम्रता से करें, धैर्य जरूरी है

Updated at : 21 Aug 2022 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मीन साप्ताहिक राशिफल: प्रेम की अभिव्यक्ति नम्रता से करें, धैर्य जरूरी है

मीन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (21अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मीन- इस सप्ताह आप नए कार्य संबंधी मन में बनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का विचार करेंगे. अभी लाभकारी चरण शुरू होने के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में राहत होगी. आप अन्य बातों की बजाय केवल अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

करियर बिजनेस

इस सप्ताह आप व्यावसायिक मामलों में ज्यादा सक्रिय रहेंगे. शुरूआत में आप दूर स्थान के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त होंगे. ज्यादातर समय ध्यान प्रगति की संभावना पर लगी रहेगी. लेकिन आपका धैर्य सबसे ज्यादा जरूरी है. कामकाज के सिलसिले में कम्यूनिकेशन, मिटिंग, बातचीत आदि में आपमें तेजी से आगे बढ़ने की प्रवृत्ति होगी.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह किसी खास के प्रति आकर्षण रहेगा और खास कर मौजमस्ती या आनंद में रहना पसंद करेंगे. शुरुआत में प्रियपात्र के साथ कम्यूनिकेशन पर ज्यादा जोर देंगे जबकि उत्तरार्द्ध में मुलाकातों की संभावना ज्यादा है. संबंधों में उम्मीद से कम निकटता रहेगी. विवाहितों की भी अभी घनिष्ठता बढ़ेगी. प्रेम की अभिव्यक्ति करते वक्त वाणी नम्र रखें.

हेल्थ

इस सप्ताह शुरुआत में आपको स्वास्थ्य के बेहतर औऱ सुखकारी होने का एहसास होगा लेकिन जैसे-जैसे समय बितेगा वैसे आपको काम की थकावट होगी. काम के बोझ के कारण शरीर में थकावट और सुस्ती बढ़ेगी जिसका असर अंतिम दो दिनों में देखने को मिलेगा. काम के साथ आराम को भी महत्व दें.

लकी डेट, दिन, कलर

लकी डेट: 22, 23, 27

कलर: पीला, लाल, सफेद

लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

सावधानी, उपाय

सावधानी: इस सप्ताह आप लापरवाही से बचें.

उपाय: इस सप्ताह गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें.

Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल: नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, पैरेंट्स का ध्यान रखें
Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक तौर पर यह सप्ताह उन्नति देने वाला है लेकिन सावधानी और सतर्कता रखें
Also Read: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ होने के योग बनेंगे, काम पर फोकस करने की जरूरत है
Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल: दूसरे लोगों पर भरोसा करने की बजाय आत्मबल से आगे बढ़ें, समय अच्छा है
Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने का विचार आएगा, कई चिंताएं एक साथ होंगी
Also Read: कन्या साप्ताहिक राशिफल: इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, प्रेम संबंधों में आकर्षण रहेगा
Also Read: तुला साप्ताहिक राशिफल: कोई बड़ा सौदा पूरा होने से अच्छा लाभ मिलेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे
Also Read: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: शत्रुओं पर विजय होगी, संबंधों में घनिष्ठता रहेगी
Also Read: धनु साप्ताहिक राशिफल: आपके जीवन में अपरिचित पात्रों का आगमन होगा और उनके साथ आपकी निकटता बढ़ेगी
Also Read: मकर साप्ताहिक राशिफल: व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लव लाइफ में संबंधों का सच्चा महत्व समझें
Also Read: कुम्भ साप्ताहिक राशिफल: संबंधों में तनाव आ सकतें हैं, वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा
Also Read: मीन साप्ताहिक राशिफल: प्रेम की अभिव्यक्ति नम्रता से करें, धैर्य जरूरी है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola