Monthly Kark Rashifal February 2022: फरवरी माह का कर्क राशिफल, कुछ नए दोस्त भी बन सकते है

Updated at : 31 Jan 2022 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kark Rashifal February 2022: फरवरी माह का कर्क राशिफल, कुछ नए दोस्त भी बन सकते है

कर्क राशि वालों के लिए फरवरी 2022 कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल नए वर्ष में आपके लिए क्या लेकर आ रही है, आइए जानते हैं मासिक राशिफल

विज्ञापन

सभी लोग जानना हैं कि साल का दूसरा महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. साल का दूसरा महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन :-

इस माह आप अपने भाई या बहन के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे क्योंकि उन्हें शुरुआत में कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या परेशान करेगी लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वही बड़ी बीमारी में बदल सकती है. इसलिये समय पर उनका ईलाज करवा ले ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो.

व्यापार व नौकरी :-

इस माह आपको अपने परिश्रम का फल मिलेगा और व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी. जहाँ एक ओर पुराने ग्राहक आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे तो वही नए ग्राहक भी जुड़ेंगे. यदि हाल फ़िलहाल में नया बिज़नेस शुरू किया है तो उसमे भी सफलता देखने को मिलेगी. बाज़ार में आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते है.सरकारी अधिकारी इस माह विशेष ध्यान रखे और राजनीति के क्षेत्र के लोगों के साथ ना उलझे. बात सामान्य रूप से शुरू होगी लेकिन सारा दोष आपके ऊपर आ सकता है.

शिक्षा व करियर :-

अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे और भविष्य की रणनीति करेंगे. माता-पिता भी आपको लेकर सजग दिखाई देंगे और उनकी ओर से कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है. कॉलेज में किसी दोस्त के द्वारा भ्रमित करने का प्रयास किया जायेगा, इसलिये इससे सावधान रहे और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे.पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का सोचेंगे और इसके लिए नए-नए विचार भी मन में आएंगे. हालाँकि कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार अवश्य कर ले तथा उसके बाद ही कोई निर्णय ले.

प्रेम जीवन :-

इस माह आपका किसी पारिवारिक कार्यक्रम या दोस्त की पार्टी या समारोह में जाना होगा और वहां किसी के ऊपर दिल आ सकता है. मन ही मन आप उससे आकर्षित होंगे और उनके साथ सकारात्मक बातचीत भी शुरू हो सकती है. यह बातचीत आगे चलकर प्रेम संबंधों में बदल जाएगी. विवाह की प्रतीक्षा में है और घरवाले रिश्ता ढूंढ रहे है तो इस माह उसमें रुचि ले क्योंकि कुछ अच्छे रिश्ते आपके लिए आएंगे.

स्वास्थ्य जीवन :-

माईग्रेन की समस्या रहती है तो माह के मध्य में संभल कर रहे क्योंकि यह समस्या बढ़ सकती है. किसी चीज़ की चिंता सताएगी जिस कारण सिर दर्द ज्यादा रहेगा. ऐसे में व्यर्थ की बातो के बारे में ज्यादा सोचने की बजाए अपने दिमाग को रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे.

शुभ अंक:- 5

शुभ रंग:- पीला

उपाय:-भगवान विष्णु क़ा पूजन करे तथा सोमवार को चावल को गरीब लोगो मे़ दान करे फलित होगा

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426595/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola