Masik Tula Rashifal June 2024: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Masik Tula Rashifal June 2024

Masik Tula Rashifal June 2024: एकसपर्ट से जानें तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा महीना, क्या है लकी रंग और नंबर.

विज्ञापन

Masik Tula Rashifal June 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि जून महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा ,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

इस माह तुला राशि वाले को मिलाजुला रहेगा आपके चौथे भाव के स्वामी शनि पंचम भाव में है जिसे परिवार में एकता बनी रहेगी परिवार के सदस्य मिलजुलकर रहेगे.परिवार में बहुत सारे खुशियां बनेगा. अपने परिवार के बात किसी से बाहर में शेयर नहीं करे. मित्र भी सहयोग करेगे. दुसरे भाव के स्वामी मंगल सप्तम भाव में है जिसे रिश्तेदार के साथ मेलमिलाप होगा. वाणी में सुधार दिखाई देगा,भाई -बहन सहयोग करेगे जिसे आपको लाभ होगा लेकिन आर्थिक स्थिति के लिए यह माह मिलाजुला रहने वाला है.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी वर्ग के लिए यह माह सतर्क रहना पड़ेगा सोच समझ कर निवेश करे हानि हो सकती है जो लोग साझे में व्यापार कर रहे है उनको सोच समझ कर अपने व्यापारी पार्टनर के साथ बात करे विवाद हो सकता है. मंगल व्यापार के भाव में बैठे है जिसे 15 जून के बाद आपके व्यापार में खुब लाभ होगा. नौकरी करने वाले के लिए मिलाजुला रहने वाला है आप कार्य क्षेत्र में ध्यान रखें. राहु छठे भाव में है शनि पंचम भाव में है नौकरी परिवर्तन करने वाले के उत्तम है नए नौकरी प्राप्त होगा नौकरी में आपके प्रति शत्रुता बनेगी लेकिन परेशान नहीं कर सकते है. इस माह क्रोध से बचे सहकर्मी का सहयोग मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर

छात्रों के लिए यह माह उत्तम रहेगा आपके शिक्षा के स्वामी पंचम भाव में स्वग्रही होकर बैठे है जिसे प्राइमरी शिक्षा करने वाले को पढाई में मन नहीं लगेगा. खेलकूद में ज्यादा मन लगेगा.उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले छात्रों के लिए उत्तम रहेगा. शिक्षक से पढाई में सहयोग मिलेगा जिसे आप उन्नति करेगे. आपका परीक्षा का परिणाम अनुकूल रहेगा .करियर में आपको संघर्ष करना पड़ेगा जो लोग पहले से नौकरी कर रहे उनको अधिकारी के साथ बात करते समय वाणी को नियंत्रण में रखे .जो लोग नए नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में आपके लिए उत्तम रहने वाला है प्रेम सम्बन्ध में खूब रोमांस करेगे आप अपने प्रेमी के साथ यात्रा पर जायेगे जिसे आप दोनों का सम्बन्ध और मजबूत होगा.इस माह अपने प्रेमिका के साथ ईमानदारी के साथ अपने प्रेम सम्बन्ध के बंधन को मजबूत करे.आपके प्रेम सम्बन्ध के स्वामी शनि है वह स्वगृही होकर पंचम भाव में है शनि न्याय के देवता है इस समय आप प्रेम सम्बन्ध के प्रति ईमानदार रहे जो लोग नए रिश्ते की इंतजार में है उनको प्यार का इजहार होगा.विवाहित लोगो के जीवन में अनबन बनेगा लेकिन आप दोनों समझदारी के काम लेंगे स्थिति ठीक रहेगा.अप दोनों अपना क्रोध को नियंत्रण में रखें.

स्वास्थ्य

इस माह आपके स्वास्थ्य के स्वामी आठवें भाव में बैठे है जिसे आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा गुरु भी आठवें भाव में है जिसे सर दर्द तथा शारीर में परेशानी बनेगी इस माह खाना में पे पदार्थ ज्यादा सेवन करे तथा स्वस्थ्य सम्बंधित समस्या बनने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह ले .

उपाय

प्रत्येक सोमवार को भगवन शंकर का अभिषेक करे लाभ मिलेगा .

शनिवार को कुते को रोटी खिलाएं.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola