ePaper

Karwa Chauth Love Rashifal: करवाचौथ लाया इन राशियों के लिए खुशियां, यहां देखें आज का स्पेशल लव राशिफल

Updated at : 13 Oct 2022 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth Love Rashifal: करवाचौथ  लाया इन राशियों के लिए खुशियां, यहां देखें आज का स्पेशल लव राशिफल

Karwa Chauth Love Rashifal: करवाचौथ का दिन आज 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल लव राशिफल. मेष से मीन राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें आज का करवाचौथ स्पेशल लव राशिफल

विज्ञापन
undefined

मेष राशि
 जीवनसाथी के मामले में बेवजह की टांगें लगाने से बचें. प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचेंबेहतर होगा कि आप अपना खुद का व्यवसाय रखें. दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने का अच्छा समय है.

undefined

वृष राशि
 आज का किसी रिश्तेदार के यहां जाना होगा. सेहत खराब होगी. संतान की सेहत और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन परेशान रहेगा.बिजनेस के कार्य में सफलता न मिलने से क्रोध आएगा. भावना पर काबू रखें. साथी के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे.

undefined

मिथुन राशि
आज मसलों पर स्पष्टता के साथ समस्या का समाधान होगा. आप दोस्तों के साथ कोई नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा. वित्तीय मामले सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है, लेकिन कोशिश करें कि इसका असर दूसरों पर न पड़े.

undefined

कर्क राशि
इस समय आपको संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. आपकी राशि के स्वामी खुद चंद्र ग्रह हैं. इसलिए आप लोगों को यह स्थिति बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकती है.

undefined

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा. क्योंकि इस राशि के स्वामी सूर्य हैं. ऐसे में सूर्य और चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव है. इस राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन मिलने के पूरे आसार है. कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ होगी.

undefined

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी साबित हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी. करियर में एक नई उड़ान भरेंगे. बिजनेस में भी लाभ मिलने के आसार है. आय के नए स्तोत्र खुलेंगे.

undefined

तुला राशि

 आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे. अचानक दोस्त के मिलने घर आने की संभावना हैं. उनके साथ का खूब मजा लें. लेकिन आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इस लिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बनाके रखें. आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा. स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा. आंखों का ख्याल रखें. परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. खर्च की मात्रा बढ़ेगी.

undefined

वृश्चिक राशि
 आज आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है. आप अपनी कोई भी पर्सनल बात उनसे शेयर कर सकते हैंआपको परिणामों की ज्यादा चिंता किए बिना अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है.

undefined

धनु राशि

चंद्रमा का रोहणी नक्षत्र में प्रवेश कन्या राशि के जातकों को हर मामले में सफलता भरा साबित हो सकता है. इस समय आपकी भौतिक उन्नति होगी. व्यापार के सिलसिले से आप यात्रा भी कर सकते हैं. साथ ही जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको कोई पद मिल सकता है.

undefined

मकर राशि
घर में संतान की किलकारियां गूंज उठेंगी. धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे. जातक का व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा. धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. पेट दर्द से परेशान रहेंगे. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा.

undefined

कुंभ राशि
आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा. आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं. आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद होगी. छात्र पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं. अपने कठिन विषयों को समझने के लिए आप किसी की मदद ले सकते हैं.

undefined

मीन राशि
आज का मीन राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक घर पर मेहमानों के आने की संभावना है. इससे घर पर खुशियां छाई रहेंगी. काम में व्यस्तता रहेगी. खास दोस्तो से मिलना जरुरी होगी, नहीं तो रिश्तों पर असर पड़ेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola