Kal Ka Rashifal 30 July 2024: कल का दिन आपके लिए हानिकारक रहेगा या लाभदायक, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 29 Jul 2024 3:08 PM

विज्ञापन

कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 30 July 2024: कल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, अगर आप जानना चाहते है तो पढ़ें कल का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 30 July 2024 मेष राशि- कल का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है.कल आप अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें.जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें कल अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे. अगर आप कल किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचे. कल का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा.
शुभ अंक—9
शुभ रंग—पीला

वृष राशि – कल के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है.कल आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे. इस लिहाज़ से कल का दिन आपके लिए बहुत ख़ूबसूरत रहने वाला है.कल निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार अवश्य करें. लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें.
शुभ अंक—7
शुभ रंग—काला

मिथुन राशि – कल का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. कल आपके हंसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को बहुत प्रभावित करेगा. घर में उल्लास का माहौल रहेगा, जो आपके तनावों को कम कर देगा. कल आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा तथा पार्टनर के साथ कुछ आनंद वाले पल व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा.
शुभ अंक—6
शुभ रंग— हरा

कर्क राशि – कल घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा. आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें. कल आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे, इस लिहाज़ से कल का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा.
शुभ अंक—9 शुभ रंग—पीला

सिंह राशि- कल आपका उत्साह बढे़गा. अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है, इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें. कल कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है.
शुभ अंक—7
शुभ रंग—ब्लू

कन्या राशि- कल आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं. लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं. फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं. अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं.
शुभ अंक—5
शुभ रंग—गुलाबी

तुला राशि- कल आप अपने प्रति अपने साथी के प्यार को समझेंगे, क्योंकि जीवन के एक खास पहलू के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है. कल के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे. अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें.
शुभ अंक—5
शुभ रंग— हरा

वृश्चिक राशि- कल का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा. कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे. योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा होगा. वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है. बीमारी से उभरने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा.
शुभ अंक—4
शुभ रंग—उजला

धनु राशि- कल अपने जीवनसाथी पर क्रोध ज़ाहिर करेंगे, तो आपको तुरन्त प्रतिक्रिया मिल सकती है. सेहत से जुड़ी समस्याए आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं. कल के दिन निवेश करने से बचना चाहिए. उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें.
शुभ अंक—3
शुभ रंग—ब्लू

Also Read: Sawan Ekadashi Vrat 2024 Date: सावन में कब है एकादशी व्रत 30 या 31 जुलाई को? यहां दूर करें व्रत से लेकर पारण तक की कंफ्यूजन

मकर राशि- कल प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं. दफ़्तर में आपको कुछ उबाऊ काम करना पड़ सकता है. कल के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं, इसलिए ख़ुद पर क़ाबू रखेंगे.
शुभ अंक—6
शुभ रंग— हरा

कुम्भ राशि- कल का दिन मिश्र फलदायी रहेगा. व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे. किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी. आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे.
शुभ अंक— 6
शुभ रंग—पीला

मीन राशि- कल ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं. मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है. संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन कल विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा. बीमारी से उभरने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा.
शुभ अंक—8
शुभ रंग—गुलाबी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola