ePaper

Kal Ka Rashifal 13 July 2024: कल का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Updated at : 12 Jul 2024 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
कल का राशिफल 13 जुलाई 2024

कल का राशिफल 13 जुलाई 2024

Aaj Ka Rashifal 13 July 2024: कल तारीख है 13 जुलाई 2024 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका कल का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं, तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका कल का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कल का राशिफल.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 13 July 2024 मेष राशि- कल आप किसी अंजान व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं . इसलिए थोड़ी समझदारी से काम लें और किसी के भी बहकावे में आने से बचें अन्यथा आप स्वयं का ही नुकसान करा लेंगे. जीवनसाथी के साथ चीजें पुन: सुनियोजित रुप से आगे बढ़ सकती हैं. कल कुछ मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा .
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि- कल के दिन आप कुछ चीजों को लेकर अधिक सोच विचार में रह सकते हैं. अपनों के साथ काम के क्षेत्र में बदलावों से बचना होगा. जितना हो सके अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें अन्यथा बाहरी लोग इसका फायदा उठाने से चूकेंगे नहीं. मन में कई बातें हो सकती हैं लेकिन जितना धैर्य बनाए रखेंगे उतना अनुकूल होगा.
शुभ अंक:2
शुभ रंग:नीला

मिथुन राशि- कल यात्रा का योग बन रहा है. कल के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप कुछ चिंतित रह सकते हैं. संबंधों में यदि किसी भी प्रकार का तनाव रहेगा तो आप मानसिक रूप से भी व्यथित रहेंगे. मानसिक तनाव ओर बेचैनी को स्वयं पर हावी नहीं होने दें .शांति ओर धैर्य से काम करना ही इस समय अनुकूल परिणामों को दिला सकता है.
शुभ अंक:3
शुभ रंग:नीला

कर्क राशि- कल के दिन यदि आप किसी खेल कूद इत्यादि में भाग लेते हैं तो सावधानी पूर्वक आगे बढ़े. अग्नि या तेज धारदार चीजों से चोट लग सकती है.अपनों के प्रति चिंता रह सकती है. अनिद्रा भी परेशान कर सकती है. कल यात्रा में संभल कर रहना होगा. कल के दिन रक्त विकार, मोटापा, मधुमेह की शिकायत परेशान कर सकती है.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग:सफ़ेद

सिंह राशि- कल के दिन ध्यान रखें कि व्यापार में भाई-भतीजावाद से बचे रहें. जितना भी संभव हो, आप इस दौरान अपने सभी भेद दूसरों के आगे न रखें. नौकरी में काम के सिलसिले में कुछ यात्राओं का समय होगा. पार्टी ओर फंग्शन में शामिल हो सकते हैं जिसमें नए संपर्क आने वाले समय के लिए बेहतर रहेंगे.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि – कल के दिन आपके लिए काम के क्षेत्र में बदलाव के साथ ही भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है. सोच समझ कर धीरे-धीरे आगे बढ़ें. इस समय किसी जोखिम भरे निवेश से भी बचना ही उचित होगा. शेयर मार्किट, आयात निर्यात से जुड़े कामों में पूरी तरह से सजग होकर काम करने की जरुरत होगी.
शुभ अंक:6
शुभ रंग:नीला

तुला राशि- कल संपत्ति इत्यादि का लाभ मिल सकता है और कुछ नए वाहन की प्राप्ति का भी समय बनता दिख रहा है. खर्च तो रहेंगे लेकिन लाभ के अवसर थोड़े बेहतर रहेंगे. आय के अतिरिक्त स्त्रोत द्वारा राहत मिल सकती है. जीवन साथी की ओर से कुछ सहायता मिल सकती है. इस समय कुछ चीजों पर सेविंग के लिए भी काम कर सकते हैं.
शुभ अंक:7
शुभ रंग: सफ़ेद

वृश्चिक राशि – कल का दिन आपके लिए नई चीजों की खरीदारी के साथ साथ कुछ व्यर्थ के व्यय भी आप के लिए समस्या का मुख्य आधार बन सकते हैं. स्वास्थ्य से जुड़े मसलों पर भी धन व्यय होगा. कुछ धन शेयर मार्किट से जुड़े जोखिम भरे निवेश पर भी अधिक लग सकता है.काम के द्वारा लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कुछ अप्रत्याशित लाभ द्वारा हैरानी भी होगी.
शुभ अंक:4
शुभ रंग:गुलाबी

Also Read: Anant Radhika Wedding: दुर्लभ योग में हो रही अनंत राधिका की शादी, जानें पटना के ज्योतिषाचार्य से कितना शुभ है आज का दिन

धनु राशि – कल के दिन आपको आर्थिक क्षेत्र में संतुलन के लिए साथी के सहयोग की आवश्यकता भी पड़ सकती है. आपको मुनाफा होगा जिसे आप अपने किसी प्रियजन पर खर्च कर सकते हैं. इस समय पर कानूनी मसलों और यात्राओं पर भी खर्च बना रहेगा. साझेदारी से जुड़े काम आपको लाभ देंगे.
शुभ अंक:8
शुभ रंग:गुलाबी

मकर राशि- कल के दिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने प्रमोशन के लिए अपने बॉस से बातचीत करनी होगी. आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं. आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा.
शुभ अंक:9
शुभ रंग:पीला

मकर राशि – कल के दिन काम के क्षेत्र में तनाव और गुप्त शत्रुओं के कारण परेशानी हो सकती है. व्यापार में इस समय संघर्ष रहेगा लेकिन लाभ का भी मौका पनपेगा और कुछ अचानक से सौदे भी मिल सकते हैं. कल आफिस की राजनीति से खुद को दूर रखना ही अच्छा होगा. स्थान परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं. काम के लिए अचानक यात्रा के योग भी बन रहे हैं.
शुभ अंक:7
शुभ रंग:आसमानी

कुंभ राशि – कल के दिन आपके लिए काम काज को लेकर आगे बढ़ने का समय होगा. नई योजनाओं पर कल से काम किया जा सकता है. पार्टनरशिप में लाभ का समय है. धन से जुड़े लेन देन पर ध्यान बनाए रखना चाहिए. कुछ नए सौदों पर काम शुरु होगा. अपने प्रतिस्पर्धाओं में लाभ तभी पा सकते हैं जब धैर्य से आगे बढ़ेंगे.
शुभ अंक:2 शुभ रंग:नीला

मीन राशि – कल के दिन आपको धन से जुड़े लेन देन पर ध्यान बनाए रखना चाहिए. कुछ नए सौदों पर काम शुरु होगा. अपने प्रतिस्पर्धाओं में लाभ तभी पा सकते हैं जब धैर्य से आगे बढ़ते हैं.नए अवसर सामने होंगे. कुछ अच्छे लाभ का समय मिलेगा.सांस से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग:पीताम्बरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola