Hartalika Teej 2025 Daan: हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार करें दान, पति-पत्नी के संबंधों में आएगा मधुरता
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Aug 2025 9:32 AM
हरतालिका तीज दान
Hartalika Teej 2025 Daan: हरतालिका तीज 2025 पर दान का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि के अनुसार दान करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ती है और पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आती है. सही दान से सुख-समृद्धि और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
Hartalika Teej 2025 Daan: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन और अविवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन शिव-पार्वती की आराधना के साथ-साथ दान का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अपनी राशि के अनुसार दान करने से सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन में मधुरता और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आइए जानते हैं, हर राशि के अनुसार कौन-सा दान शुभ फल देता है—
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस दिन तांबे के बर्तन, गुड़ और लाल वस्त्र का दान करना चाहिए. इससे आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति मिलती है.
Happy Hartalika Teej 2025 Wishes: प्यार और सौभाग्य से भर दें रिश्ते, भेजें हरतालिका तीज की बधाइयां
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए सफेद वस्त्र, दूध, चांदी के सामान और शक्कर का दान करना शुभ है. इससे घर-परिवार में शांति और समृद्धि बनी रहती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरे वस्त्र, मूंग दाल और तुलसी का पौधा दान करना चाहिए. इससे संतान सुख और बुद्धि में वृद्धि होती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को दूध, चांदी के पात्र, मोती और सफेद मिठाई का दान करना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में सुख और सौहार्द बढ़ता है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को गुड़, गेहूं, सोना और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए. इससे मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को हरी सब्जियां, मूंग दाल और तांबे के पात्र का दान करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और जीवन में स्थिरता आती है.
तुला राशि
इस राशि के लिए सुगंधित वस्तुएं, इत्र, वस्त्र और श्रृंगार सामग्री का दान करना शुभ है. इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता और दांपत्य सुख मिलता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को लाल वस्त्र, मसूर दाल और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए. इससे कार्यक्षेत्र में सफलता और मानसिक शांति मिलती है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को पीले वस्त्र, हल्दी और घी का दान करना चाहिए. इससे भाग्य का विकास और आध्यात्मिक उन्नति होती है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए काला तिल, तेल और ऊनी वस्त्र का दान करना शुभ है. इससे पितृ दोष का निवारण और लंबी आयु प्राप्त होती है.
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को नीले वस्त्र, मूंग और काला तिल का दान करना चाहिए. इससे रोग-शोक दूर होते हैं और मानसिक शांति मिलती है.
मीन राशि
मीन राशि वालों को पीले वस्त्र, केसर, हल्दी और चावल का दान करना चाहिए. इससे परिवार में सुख-शांति और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










