Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि वालों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जानें 3 अगस्त से 9 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल
Capricorn Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025
Capricorn Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: मकर राशि के लिए 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Capricorn Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: अगस्त माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025
मकर : मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह जिम्मेदारियों और धैर्य की परीक्षा लेने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. उच्चाधिकारियों से मतभेद की स्थिति न बनाएं, संयम रखें. नई योजनाओं को स्थगित रखना उचित रहेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं, फालतू खर्चों से बचना जरूरी है. सतर्क रहें.
करियर/बिजनेस
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत का संकेत है. कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट फिर से गति पकड़ सकता है. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापारियों के लिए यह समय नए सौदे करने या पार्टनरशिप को लेकर अनुकूल रहेगा.
रिलेशनशिप
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनी रहेगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी.
स्वास्थ्य
इस सप्ताह मानसिक तनाव हो सकता है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी. सेहत को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं, लेकिन सिरदर्द या पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. खानपान में लापरवाही से बचें.
शुभ डेट: 03, 05, 07
शुभ कलर:पीला,हरा,पिंक
शुभ दिन:सोमवार,मंगलवार,शनिवार
सावधानी
इस सप्ताह ध्यान रखें कि गुस्से में कोई फैसला न लें. ऑफिस में अपनी बात दूसरों पर थोपने से नुकसान हो सकता है.
उपाय
इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें व मसूर दाल का दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










