Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जानें 3 अगस्त से 9 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025
Aquarius Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: कुंभ राशि के लिए 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Aquarius Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: अगस्त माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कुम्भ साप्ताहिक राशिफल जून 2025
कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई सोच और सामाजिक सक्रियता का प्रतीक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके आइडिया और योजनाएं सराही जाएंगी. किसी पुराने सहकर्मी से सहयोग मिल सकता है. टेक्नोलॉजी या ऑनलाइन माध्यम से लाभ के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है.
करियर/बिजनेस
इस सप्ताह नौकरी में बदलाव या पदोन्नति की संभावना बन रही है. किसी पुराने सहकर्मी से मदद मिल सकती है. व्यापारी वर्ग को लेन-देन में सावधानी रखनी होगी.
रिलेशनशिप
इस सप्ताह दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए मानसिक संतोष का कारण बनेगा. प्रेमी जोड़ों के बीच गलतफहमियां दूर होंगी.
स्वास्थ्य
इस सप्ताह ब्लड प्रेशर व शुगर से संबंधित समस्या वाले लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिए. नियमित योग-प्राणायाम करें.
शुभ डेट: 03, 06, 07
शुभ कलर:हरा,नीला,क्रीम
शुभ दिन:बुधवार,शुक्रवार,शनिवार
सावधानी
इस सप्ताह कठोर शब्दों से बचें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है. आर्थिक निवेश में जल्दबाज़ी न करें. दोस्तों के साथ बहस से बचें.
उपाय
इस सप्ताह शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं व सफेद वस्त्र धारण करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




