Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों पर काम का दबाव रहेगा, देखें 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Cancer Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025
Cancer Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: कर्क राशि के लिए 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Cancer Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: अगस्त माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025
कर्क राशि: यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए भावनात्मक संतुलन जुड़ाव से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी पुराने प्रयास का सुखद परिणाम सामने आ सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, परंतु फिजूलखर्ची से बचें. किसी धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है.
करियर/बिजनेस
यह सप्ताह करियर में नई शुरुआत या परिवर्तन का संकेत दे सकता है. नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे. व्यापार में पार्टनरशिप वाले कामों में थोड़ी सतर्कता बरतें, खासकर निवेश से पहले सभी शर्तें पढ़ लें.
रिलेशनशिप
इस सप्ताह रिश्तों में थोड़ी भावनात्मक उलझन आ सकती है. आपसी समझ और संवाद से स्थितियाँ सुधर सकती हैं. प्रेमियों के बीच किसी गलतफहमी को समय रहते सुलझा लें. पारिवारिक बुज़ुर्गों की सलाह से लाभ मिलेगा.
स्वास्थ्य
इस सप्ताह मानसिक तनाव हो सकता है. नींद पूरी न होने से थकान बढ़ सकती है. डिजिटल डिटॉक्स और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी.
शुभ डेट: 04,07,08
शुभ रंग: पीला, हरा, गुलाबी
शुभ दिन:सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार
सावधानी
इस सप्ताह आवेश में आकर किसी से बहस न करें, खासकर ऑफिस में.
उपाय
इस सप्ताह बुधवार को गौशाला में हरा चारा खिलाएं और “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










