Aaj Ka Love Rashifal, 12 अक्टूबर 2022: जानें प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Oct 2022 10:01 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज मनचाहा प्यार मिलते-मिलते रुक जाएगा. पार्टनर के साथ सैर पर जाने की बात नहीं बन पाएगी. प्रेमी से किसी खास वस्तु का उपहार मिलेगा.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
विवाहित जीवन में बहुत समय से जो कष्ट या रूकावटें चली आ रहीं वे खत्म होंगी. धन का लाभ होगा. प्रेम और रोमांस आपके जीवन में लौट आएगा. अपने प्रेमी के साथ बेहतरीन पल बितायेंगे. अपने पार्टनर का ध्यान रखें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज सपनों के पार्टनर से मुलाक़ात होगी. किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए लव पार्टनर के साथ जा सकते हैं. कार्यस्थल पर किसी महिला से दोस्ती बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज दिल की हर इच्छा और मनोकामना पूरी हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय गुजारेंगे. कुछ लोंगो को अपने बॉस से प्रेम का प्रपोजल मिल सकता है. दिन अनुकूल है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर आपसी बहस की संभावना है. प्रेमिका को खुश रखने का भरपूर प्रयास करने वाले हैं. लव लाइफ में निराशा आ सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध रहने वाला है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
सेहत बेहतर होगी. जीवनसाथी पर अधिक खर्च करेंगे. सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को धन के लाभ या तरक्की का योग हैं. प्रेमियों को आज को धैर्य से काम लेना चाहिए, परिवार एवं रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
प्रेमिका से मुलाक़ात करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. लव पार्टनर से तारीफ सुनने को मिलेगा. लव रिलेशन को और आगे तक ले जा सकते हैं. प्यार में एक दूसरे का साथ निभाने वाले हैं.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी के कारण खर्च बढ़ेगा. आपका अहम रिश्तों में टकराव ला सकता है. विवाह का योग है देर न करें और अगर लव मैरिज करना चाहते हैं तो परिवार से बात करें. आपकी  बहन आपके विवाह के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज आप लव पार्टनर की बातों से निराश हो सकते हैं. शादीशुदा लाइफ अच्छा रहने वाला है. किसी महिला साथी से बहस की संभावना है. अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आएगा.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खूबसूरत है आज आप खुश रहेंगें. आपका प्रेमी आपको लेकर भावुक है. ज्यादा से ज्यादा वक्त वह आपके साथ बिताना चाहता है.  दिमाग को संतुलित रखे.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमिका आज आपसे छल कर सकती है. लव पार्टनर को किसी रोमांटिक स्थान पर घुमाने ले जा सकते हैं. नए रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचें. पत्नी को शारीरिक पीड़ा होने से आपका मन दुखी रहेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
रोमांस भरा दिन रहेगा. मूड बहुत अच्छा रहेगा. अपोजिट सेक्स के व्यक्ति के साथ  समय बिता सकते हैं. मित्रों से सावधान रहें. जीवन साथी पर विश्वास रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola