Aaj Ka Rashifal 17 दिसंबर 2023: मेष, मिथुन और सिंह राशि वाले जातक आज रहे सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 17 Dec 2023 7:44 AM
Aaj Ka Rashifal 17 December 2023: आज का दिन मेष से लेकर मीन तक के जातक के लिए वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.
मेष राशि- आपके लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी. इनकम में बढ़ोतरी होगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. थोड़ी सावधानी बरतें. काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे. आपकी सेहत मजबूत रहेगी. गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- आसमानी
वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. आप अपने काम पर ध्यान देंगे. व्यापार में सफलता के योग बनेंगे. गृहस्थ जीवन पूरी तरह से प्रेम से भरपूर रहेगा. एक दूसरे के प्रति रिश्ते में जिम्मेदारी का अहसास बढ़ेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- जमुनी
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छे नतीजे लेकर आएगा. किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो उस विचार को मन से निकाल दें. शारीरिक रूप से दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है. काम के सिलसिले में आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा.
शुभ अंक-8
शुभ रंग- लाल
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. दिन की शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे. काम के सिलसिले में आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे. इनकम में बढ़ोतरी होगी. गृहस्थ जीवन बहुत ही समझदारी से अच्छा चलेगा. प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- हरा
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. आप अपने गृहस्थ जीवन को समय देंगे. धन को लेकर आप कुछ चिंता मग्न हो सकते हैं. काम के सिलसिले में आपको अपने काम से काम रखना चाहिए. विरोधियों से सतर्क रहें. सेहत का ध्यान रखें.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- भूरा
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. दिन की शुरुआत में आप कुछ परेशानियों में रहेंगे. गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे. काम के सिलसिले में आप बहुत ही अच्छा काम करेंगे. सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- बैंगनी
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. दिन की शुरुआत में परिवार पर ध्यान देंगे. प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा. आपको कुछ परेशानी हो सकती है, जो आपकी मानसिक चिंता को बढ़ाएगी. गृहस्थ जीवन अच्छा बीतेगा. आप अपने मेहनत और लगन से काम में आगे बढ़ेंगे.
शुभ अंक-5
शुभ रंग- काला
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे. प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी रोमांस की बढ़ोतरी होगी. काम के सिलसिले में आप पूरी ईमानदारी से और मेहनत करके आगे बढ़ेंगे.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- केसरिया
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आप पूरी एनर्जी में रहेंगे, जिससे हर काम को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे. परिवार के लोगों के साथ भी वक्त बताएंगे. आपकी तेज बुद्धि आपके बहुत काम आएगी. सेहत अच्छी रहेगी. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. इनकम सामान्य रहेगी.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- ब्लू
मकर राशि- आप के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. दोस्तों से बातचीत करेंगे. कुछ नई बातों पर डिस्कस करेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. खर्चों में कमी आएगी. गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा. प्रेम जीवन भी प्यार से भरा रहेगा. काम के सिलसिले में आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- सफ़ेद
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. लोग एक दूसरे से प्रेम करेंगे. काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपकी इनकम भी बढ़ेगी, लेकिन खर्चे बने रहेंगे. प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- पीला
मीन राशि- आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा. खर्चों में बढ़ोतरी होती रहेगी. इनकम बढ़ेगी. काम के सिलसिले में आप पूरी लगन से मेहनत करेंगे. गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा. परिवार को भी समय दे पाएंगे. प्रेम जीवन भी खुशनुमा रहेगा. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










