Aaj Ka Makar Rashifal 8 April 2024: आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेगा, अपने गुस्से पर काबू रखें
Aaj ka Makar rashifal 12 April 2024
Aaj ka Makar rashifal 8 April 2024: मकर राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj Ka Makar Rashifal 8 April 2024: मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे. आय में वृद्धि होगी, घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे. भाइयों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी. आज आपको कोई ऐसा विपरीत समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा. आज के दिन आपके वैवाहिक सुखों में व्यवधान आ सकता है. किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति समाने आ सकती है. कानूनी मामलों में भी फैसला आपके उम्मीद के विपरीत आ सकता है. घरवालों के साथ घर में समय बीतेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी.
सावधानी:- आप अपने खान पान पर ध्यान दें. अपने गुस्से पर काबू रखें, बेवजह की बहसों से अपने आप को बचाएं.
उपाय:- मकर राशि वाले आज ग्रहण के बाद शनि मदिर में काले तिल और तेल का दान करें.
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
Also Read: Aaj ka Panchang 08 अप्रैल 2024: आज है सोमवती अमावस्या , जानें स्नान दान करने से पहले शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










