Aaj Ka Love Rashifal, 17 अक्टूबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Oct 2022 9:23 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

आज लव लाइफ में पार्टनर से वादा करने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ भरपूर आनंद का अनुभव करेंगे. प्रेमिका का सच्चा प्यार आपको खुश रहेगा. रिश्ते में मजबूती आएगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

प्रेमी से बिना बात के झगड़ा हो सकता है. संगीतमय वातावरण में मुलाकात हो सकती है. पति -पत्नी में विश्वास बढ़ेगा. साथी के आकर्षण से मन पुलकित रहेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

आज लव लाइफ में प्यार और उत्साह बरकरार रखने की जरूरत है. कार्यस्थल पर किसी से प्यार हो सकता है. जीवनसाथी को किसी बात की चिंता रहने वाली है. अगर अपने साथ के साथ रिश्ता कायम रखना चाहते हैं तो उनके साथ मधुरता से पेश आएं.=

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

प्रेमी का प्यार जीवन में उमंग भरेगा. कुछ जातकों की मुलाकात पुराने लवर से भी हो सकती है. स्कूल या कॉलेज के पुराने प्रेमी से मुलाकात, जज्बात और यादों को ताजा कर देगी. साथी का आकर्षण आपको प्रभावित करेगा.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

लव पार्टनर से मिलने के बाद मन प्रसन्न हो सकता है. जीवनसाथी के साथ मार्केटिंग के लिए जाएंगे जिस कारण उनका मन खुश रहेगा. किसी नए साथी से प्यार का इजहार कर सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कार्यवश ट्रांस्फर लवर से दूर ले जा सकता है. खबर सुन कर मन उदास होगा. जीवनसाथी अपनी मेहनत के बूते पर लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे. जीवनसाथी के ऊपर खर्चा होगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

लव पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान पक्का होगा. किसी शांत वातावरण में पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ कोई नया विवाद हो सकता है. आपसी विवाद में न पड़कर संबंध में मधुरता लाएं.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

आज की स्पेशल कोई खुशखबरी मिलेगी. अचानक लव पार्टनर की नौकरी का ऑफर आ सकता है. अपने लवर के साथ डेट प्लान करेंगे. डेटिंग साइट्स पर समय गुजर सकता है.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

लव पार्टनर से रोमांचक संदेश पाकर खुश रहेंगे. जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं. शादी योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा. हालांकि इस समय प्रस्ताव स्वीकार करना ठीक नहीं रहेगा.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

लव पार्टनर को गिफ्ट देकर खुश रखेंगे. प्रेमी से किसी पर बहस हो सकती है. आपका कोई व्यवहार जीवनसाथी को ठेस पहुंचा सकता है. पत्नी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

लव लाइफ की उदासीनता दूर होगी. किसी महिला साथी से अनबन होगा. जीवनसाथी भरपूर प्यार देगा. प्रेमिका के साथ रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं.

undefined
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola