Aaj Ka Dhanu Rashifal 8 April 2024: आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, अपने वाणी पर संयम रखें

Updated:
विज्ञापन

Aaj ka Dhanu rashifal 12 April 2024

Aaj ka Dhanu rashifal 8 April 2024: धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 8 April 2024: धनु राशि- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें. अपने वाणी पर संयम रखें. खर्चों में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं. जिससे मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे. परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. कार्यों में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. आज किसी दूसरे के मामले में अपनी बात रखने से बचना होगा. आज आप जो भी योजना बनायेंगे उसको सफल होनें में थोड़ा वक्त लगेगा. आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है. आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी, जिनको आप आसनी से निपटा लेंगे. माता के स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं में आज सुधार देखने को मिलेगा.
सावधानी:- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, काफ़ी तेज़ी से वाहन न चलाए, नहीं तो किसी घटने का शिकार हो सकते है.
उपाय-धनु राशि वाले आज अमावस्या पर केसर युक्त दूध राहगीरों के बीच दान करें.
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी

Aaj ka Panchang 08 अप्रैल 2024: आज है सोमवती अमावस्या , जानें स्नान दान करने से पहले शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola