पढि़ए आज का राशिफल

Updated at : 10 May 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
पढि़ए आज का राशिफल

डॉ एनके बेरा मेष : कठिन परिश्रम व प्रयत्न से आर्थिक समस्याओं का समाधान, रोजी-रोजगार में सफलता, मित्रों का सहयोग, घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी. अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे. वृष : विविध उलझनों का सामना होगा, कर्मक्षेत्र में अप्रिय प्रसंगों की प्राप्ति होगी. बुद्धि-चतुराई-प्रयत्न से आप अपने काम बना लेंगे. गुप्त शत्रुओं पर विजय, […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष : कठिन परिश्रम व प्रयत्न से आर्थिक समस्याओं का समाधान, रोजी-रोजगार में सफलता, मित्रों का सहयोग, घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी. अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे.
वृष : विविध उलझनों का सामना होगा, कर्मक्षेत्र में अप्रिय प्रसंगों की प्राप्ति होगी. बुद्धि-चतुराई-प्रयत्न से आप अपने काम बना लेंगे. गुप्त शत्रुओं पर विजय, आजीविका की दिशा में चले आ रहे प्रयास पूरे होंगे.
मिथुन : नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, नवीन आर्थिक-व्यापारिक योजना बनेगी. वाकपटुता व चतुराई से बिगड़े कार्य बनेंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगा. निर्माण कार्य में प्रगति आयेगी.
कर्क : आजीविका की स्थितियों में सुधार होगी. परिश्रम से आर्थिक समस्याओं का समाधान, निराशा का समापन होगा. प्रभावशाली लोगों से संपर्क, महिला मित्र के माध्यम से लाभ मिलेगा.
िसंह : हर परिस्थिति में सुधार होगा, कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके मित्र मददगार साबित होंगे. सामयिक-सामाजिक विकास, शत्रुओं पर विजय मिलेगी.
कन्या : नयी आशाएं उदित होंगी, बेरोजगारों को रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण समाचार मिलने की संभावना, व्यवसाय में धनागम के अवसर बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होगा.
तुला : परिश्रम का फल मिलेगा. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में कुछ जरूरी कामकाज के प्रसंग उत्साहित करेंगे, राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
वृिश्चक : सरकारी नौकरी करनेवालों की पद-मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा.आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मबल बढ़ेगा.
धनु : स्वास्थ्य में सुधार होगी, विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास, वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. पारिवारिक सुख, बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका के लिए किये गये प्रयास पूरे होंगे.
मकर : जमीन-मकान, स्थिर संपत्ति से संबंधित काम में उलझन होगी.रोजी-रोजगार में कठिन परिश्रम से ही आवश्यक कार्य सिद्ध होंगे. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.
कुंभ : बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण-पदोन्नति होने की संभवना बनती है. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है.
मीन : मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है. भूमि-भवन-वाहन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी. स्वजन-प्रियजनों का सुख-सहयोग मिलेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola