आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

आज 14 मार्च 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: आज 14 मार्च 2026 को ग्रहों की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है. जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का करियर, स्वास्थ्य और लव लाइफ से जुड़ा आज का राशिफल.
Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार, 14 मार्च 2026 है. पंचांग के अनुसार आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज का आकाश मंडल बड़ी उथल-पुथल का संकेत दे रहा है. कुम्भ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की चतुर्ग्रही युति बनी हुई है, जबकि चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों का यह खेल कुछ राशियों के लिए वरदान तो कुछ के लिए खतरे की घंटी है. आइए ज्योतिषाचार्य दीप्ती शर्मा से जानते हैं क्या कहते हैं आपके राशियोंद का भविष्य
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और लाभ भाव में बैठे सूर्य-मंगल आपको करियर में बड़ी सफलता दिलाएंगे. करियर की बात करें तो आज आपके व्यापार में दुगुनी तरक्की मिलेगी. आज आपके पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा. आज आपके पिता की सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए आज आप अपने पिता की सेहत का ध्यान रखें.
शुभ अंक:7
शुभ रंग:लाल
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खतरों से भरा रहेगा. सावधान रहें क्योंकि आज आपके राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और दशम भाव में मौजूद राहु-मंगल कार्यस्थल पर कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं. करियर की बात करें तो आज आपके नौकरी जाने या बॉस से विवाद होने का डर है. आज आपका अपने साथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है. आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
शुभ अंक:6
शुभ रंग:हरा
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए नुकसान भारा हो सकता है. आज आपको सावधान रहना होगा क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा और भाग्य स्थान में मौजूद सूर्य-राहु धन हानि के योग बना रहे हैं. करियर की बात करें तो आज आप लॉटरी या जुए-सट्टे से दूर रहें, धन हानि का संकेत है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर से कोई बात छुपानी भारी पड़ सकता है.आज दुर्घटना की आशंका है,वाहन बहुत सावधानी से चलाएं.
शुभ अंक:5
शुभ रंग:पीला
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और भाग्य स्थान में मौजूद शुक्र-शनि आपके जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन करा सकते हैं. करियर की बात करें तो आज आपको साझेदारी से काम करने पर जबरदस्त लाभ होगा. लव लाइफ में आज प्रेम विवाह की बात पक्की हो सकती है. आज आपकी मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन खान-पान पर विशेष ध्यान दे.
शुभ अंक:2
शुभ रंग:सफेद
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा और लग्न में बैठा केतु आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसा सकता है. करियर की बात करें तो आज आपका दुश्मन आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. हेल्थ की बात करें तो पेट में इंफेक्शन या गुप्त रोगों की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक:1
शुभ रंग:सुनहरौ
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और दशम भाव में गुरु की उपस्थिति आपको शिक्षा और संतान के मामले में बड़ी खुशखबरी दिलाएग.। करियर की बात करें तो नई नौकरी की तलाश पूरी होगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ समय बिताने के भरपूर मौके मिलेंगे। हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक:4
शुभ रंग:हरा
तुला राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा और पंचम भाव में राहु-मंगल की स्थिति घर में क्लेश और धन की बर्बादी करा सकती है. करियर की बात करें तो जमीन-जायदाद के मामलों में धोखा मिलने की संभावना है. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में अविश्वास की भावना पैदा हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है.
शुभ अंक:8
शुभ रंग:गुलाबी
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और चतुर्थ भाव में मौजूद सूर्य-बुध आपके साहस और सुखों में वृद्धि करेंगे. करियर की बात करें तो छोटी दूरी की यात्रा व्यापार के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी. लव लाइफ की बात करें तो छोटे भाई-बहनों और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा.ह हेल्थ की बात करें तो आप काफी सक्रिय महसूस करेंगे, फिटनेस पर ध्यान दें.
शुभ अंक:3
शुभ रंग:पीला
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा और तृतीय भाव में मौजूद राहु-मंगल आपकी कड़वी वाणी के कारण अपनों से दूर कर सकते हैं. करियर की बात करें तो आज किसी को उधार न दें, पैसा फंस सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ ईगो का टकराव हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो दांतों या गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक:7
शुभ रंग:लाल
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में ही चंद्रमा का गोचर है और द्वितीय भाव में बैठे ग्रहों का राजा सूर्य आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेग. करियर की बात करें तो राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर आपकी हर बात मानेगा. हेल्थ की बात करें तो सिरदर्द की मामूली समस्या हो सकती है, लेकिन दिन अच्छा बीतेगा.
शुभ अंक:5
शुभ रंग:भूरा
कुम्भ राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि में ही सूर्य, मंगल, बुध और राहु का डेरा है और चंद्रमा बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं. करियर की बात करें तो गुस्से में लिया गया एक फैसला आपकी सालों की मेहनत बर्बाद कर सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ बड़ा ब्रेकअप होने की संभावना है। हेल्थ की बात करें तो मानसिक तनाव चरम पर रहेगा और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.
शुभ अंक:6
शुभ रंग:बैगनी
राशिफल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में स्थित चंद्रमा और आपकी ही राशि में बैठे शुक्र-शनि आपको अप्रत्याशित लाभ दिलाएंगे. करियर की बात करें तो शेयर बाजार या विदेशी स्रोतों से अचानक धन मिल सकता है.लव लाइफ की बात करें तो किसी पुराने मित्र से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है. हेल्थ की बात करें तो पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ अंक:2
शुभ रंग:आसमानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




