धनबाद डिप्टी मेयर के लिए 'आर-पार': अरुण चौहान बनाम मेनका सिंह में कौन मारेगा बाजी? 'नंबर गेम', शुरू

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

नये पार्षदों के साथ धनबाद के मेयर संजीव सिंह

Dhanbad Municipal Election 2026: धनबाद नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए राजनीति तेज हो गयी है. मेयर संजीव सिंह के आवास पर 40 पार्षदों ने अरुण चौहान के नाम का प्रस्ताव रखा, वहीं मेनका सिंह महिला प्रतिनिधित्व के साथ मैदान में हैं. उप महापौर के लिए 28 पर्षदों का समर्थन जरूरी है.

विज्ञापन

Dhanbad Municipal Election 2026, धनबाद (ज्योति राय): धनबाद नगर निगम चुनाव के बाद डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर राजनीति तेज हो गयी है. शुक्रवार को महापौर संजीव सिंह के सिंह मेंशन स्थित आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में 40 से अधिक पार्षदों की मौजूदगी ने निगम की सियासत को नया मोड़ दे दिया. सूत्रों के अनुसार इस दौरान डिप्टी मेयर पद के लिए अरुण चौहान के नाम पर चर्चा हुई.

डिप्टी मेयर के अरूण चौहान नाम प्रस्तावित

समारोह में महापौर संजीव सिंह ने सभी पार्षदों का स्वागत करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी और शहर के विकास कार्यों में मिलकर काम करने का आह्वान किया. इस दौरान कई पार्षदों ने डिप्टी मेयर पद के लिए अरुण चौहान के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर मौजूद पार्षदों ने समर्थन भी जताया.

Also Read: बिना गैस मिले ही आ रहा डिलीवरी का मैसेज, ‘प्रभात खबर’ की हेल्पलाइन नंबर में खुल गयी पोल

मेयर संजीव सिंह बोले- डिप्टी मेयर को रहेगा पूरा समर्थन

मेयर संजीव सिंह ने पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सभी की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्षद जिस उम्मीदवार को डिप्टी मेयर के रूप में चुनेंगे, उन्हें उनका पूरा समर्थन और विश्वास प्राप्त होगा. साथ ही उन्होंने पार्षदों से राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि धनबाद को नई दिशा और गति मिल सके.

डिप्टी मेयर की दौड़ में महिला प्रतिनिधित्व का मुद्दा पकड़ने लगा जोर

दूसरी ओर डिप्टी मेयर की दौड़ में महिला प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है. इसे लेकर मेनका सिंह भी सक्रिय हो गयी हैं. दो दिन पहले उन्होंने पार्षदों के लिए एक अभिनंदन समारोह आयोजित कर आधी आबादी के समर्थन का दावा किया था. डिप्टी मेयर बनने के लिए कम से कम 28 पार्षदों का समर्थन जरूरी है. ऐसे में आने वाले दिनों में पार्षदों की गोलबंदी और राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है.

Also Read: झारखंड : रसोई गैस से हैं परेशान तो PNG कनेक्शन के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन जारी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola