कर्क राशिफल 14 मार्च 2026: क्या नौकरी में आएगी खुशखबरी या खर्च को लेकर रहना होगा सतर्क?

Updated at : 14 Mar 2026 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka kark Rashifal

आज 14 मार्च 2026 का कर्क राशिफल

Kark Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kark Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा. चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं. सप्तम चंद्रमा और अष्टम भाव के सूर्य-बुध आपके व्यक्तित्व में निखार लाएंगे. आज वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी.

करियर-बिजनेस: व्यापार में आज साझेदारी के कामों से जबरदस्त लाभ मिलेगा. आज मार्केट में आपकी साख और भी मजबूत होगी. कुम्भ राशि के मंगल के प्रभाव से आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर भारी पड़ेंगे. कोई बड़ा टेंडर हासिल करने में कामयाब रहेंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन यादगार साबित होगा. पार्टनर के साथ आप किसी डिनर या डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं. चंद्रमा का प्रभाव आपके बीच के आकर्षण को बढ़ाएगा. आज आप एक-दूसरे के प्रति बहुत अधिक वफादार महसूस करेंगे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य आज स्थिर रहेगा लेकिन अष्टम भाव के राहु के कारण कभी-कभी जोड़ों में दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है. मीन के शनि की दृष्टि के कारण आपको थकान जल्दी हो सकती है. आज पर्याप्त नींद लेना आपके लिए बहुत आवश्यक है.

सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर कोई गलत निर्णय न लें और घर के बड़ों की सलाह जरूर मानें.

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीब को भोजन कराएं.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन  पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola