मेष राशिफल 14 मार्च 2026: क्या करियर में मिलेगा नया मौका या तनाव से दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण?

Updated at : 14 Mar 2026 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज 14 मार्च 2026 का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: मेष राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आने वाला है. आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है. आज आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

करियर-बिजनेस: दशम चंद्रमा और लाभ भाव के मंगल के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. आज व्यापार में नए लाभदायक सौदे हाथ लग सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के अवसर मिलेंग. आज वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. चंद्रमा का गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा जिससे साथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप घर की सुख-सुविधाओं की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं. आज आपसी प्रेम और गहरा होगा.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. एकादश भाव के राहु के कारण कभी-कभी बेचैनी महसूस हो सकती है. शनि की मीन राशि में उपस्थिति के कारण पैरों में हल्का दर्द या थकान रह सकती है. आज काम के बीच में आराम जरूर करें.

सावधानी: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन  पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola