मिथुन राशिफल 14 मार्च 2026: क्या करियर में मिलेगा ब्रेक या लव लाइफ बढ़ाएगी उलझनें?

Updated at : 14 Mar 2026 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mithun Rashifal

आज 14 मार्च 2026 का मिथुन राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: मिथुन राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं. अष्टम चंद्रमा और भाग्य स्थान के सूर्य-मंगल के कारण बनते हुए कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. आज मन अशांत रहेगा.

करियर-बिजनेस: करियर में आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. अष्टम चंद्रमा और दशम शनि कार्यों में देरी का संकेत दे रहे हैं. व्यापारियों को उधार के लेन-देन से बचना चाहिए. बिजनेस साझेदारी से भविष्य में धन फंसने की संभावना बन सकती है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. भाग्य स्थान का राहु गलतफहमी पैदा कर सकता है. पार्टनर की किसी बात से आपको ठेस पहुँच सकती है. आज धैर्य से काम लेना ही रिश्तों को बचाने का एकमात्र रास्ता है.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आज पुराने रोगों के फिर से उभरने की आशंका बनी हुई है. अष्टम चंद्रमा के कारण वाहन सावधानी से चलाएं. आज मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग का सहारा लें.

सावधानी: आज किसी भी बड़े निवेश या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से बचें, धैर्य बनाए रखें.

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीब को भोजन कराएं.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन  पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola