प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, BJP-TMC की भिड़ंत से रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गिरीश पार्क
गिरीश पार्क के निकट डॉ शशि पांजा के घर के सामने जुटी भीड़. फोटो : प्रभात खबर
TMC vs BJP Clash Before PM Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल मच गया है. ममता बनर्जी की मंत्री डॉ शशि पांजा के घर के आसपास का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है.
TMC vs BJP Clash Before PM Modi Rally| कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल मच गया है. गिरीश पार्क के पास स्थित ममता बनर्जी की मंत्री डॉ शशि पांजा के घर के आसपास का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है. इलाके में बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात कर दिया गया है. स्थिति को सामान्य करने की कोशिश हो रही है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच चुके हैं.
भाजपा-तृणमूल संघर्ष में बहू बाजार के थाना प्रभारी घायल
बीजेपी और टीएमसी के बीच हुई जोरदार झड़प में बहू बाजार थाना प्रभारी बप्पादित्य नस्कर घायल हो गये हैं. उनके कंधे पर ईंट से चोट लगी है. गिरीश पार्क इलाके में तनाव का माहौल है.
भाजपा का आरोप- टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ब्रिगेड जा रही बसों में तोड़फोड़ की
भाजपा का आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने बीजेपी की बसों को रोका, जिसकी वजह से दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गयी. तृणमूल समर्थकों ने पथराव किया, तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी जवाब में पत्थर फेंके. भाजपा ने यह भी आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की रैली में जा रही दो बसों में तोड़फोड़ की गयी, जिससे भाजपा के एक कार्यकर्ता का सिर फट गया. पथराव में भाजपा नेता तमघ्न घोष और बहू बाजार के ओसी जख्मी हुए हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डॉ शशि पांजा बोलीं- एक दर्जन TMC कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती, मुझे भी लगी चोट
दूसरी तरफ, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) का आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री डॉ शशि पांजा की कार और उनके घर पर बीजेपी की रैली में जा रहे समर्थकों ने हमला किया. इससे तृणमूल समर्थक भड़क उठे और उन्होंने भी पत्थर मारने शुरू कर दिये. डॉ शशि पांजा का आरोप है कि उनके घर पर रिसेप्शन में हमला किया गया. खिड़की की कांच तोड़ दी गयी. मंत्री ने कहा है कि उनके घर पर हुए हमले में एक दर्जन से ज्यादा तृणमूल समर्थक घायल हो गये. सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंत्री ने कहा है कि उन्हें भी चोट लगी है.
गिरीश पार्क के पास ड्राइवर को पीटा गया – भाजपा
भाजपा ने कहा है कि भाजपा समर्थकों को लेकर ब्रिगेड परेड ग्राउंड जा रही बस में गिरीश पार्क में तोड़फोड़ की गयी. बस के ड्राइवर को पीटा गया. तृणमूल और भाजपा के बीच संघर्ष के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें
18680 करोड़ की रेल-रोड परियोजनाओं से चमकेगा बंगाल, पीएम मोदी के कार्यक्रम में जायेंगीं ममता बनर्जी!
बंगाल चुनाव 2026 की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब से लगेगी आचार संहिता और क्या होगा असर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल कब जारी होगा?
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा से पहले कोलकाता के ब्रिगेड में गरजेंगे पीएम मोदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










