चतरा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, सड़क जाम

Updated at : 14 Mar 2026 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Chatra Road Accident

चतरा के घंघरी में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग. फोटो: प्रभात खबर

Chatra Road Accident: झारखंड के चतरा जिले के घंघरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय संजय सिंह की मौत हो गई. वह आईटीआई कॉलेज में नाइट गार्ड थे और ड्यूटी से घर लौट रहे थे. घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया. प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू की रिपोर्ट

Chatra Road Accident: झारखंड के चतरा जिले के घंघरी में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया.

नाइट ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति की पहचान संजय सिंह (50) के रूप में हुई है, जो हंटरगंज थाना क्षेत्र के हीरिंग गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, वह चतरा के नवनिर्मित आईटीआई कॉलेज में नाइट गार्ड के रूप में काम करते थे. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 4:50 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान घंघरी देवी मंडप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में नशे के कारोबारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स बनाएगी सरकार

प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा राशि दी जाएगी. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप और अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार ने कहा कि प्रशासन मृतक के परिवार को हर संभव सहायता देने का प्रयास करेगा. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: एक्शन में जगन्नाथपुर के एसडीओ और सीओ, बालू लदा चार टैक्टर जब्त

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola