लव राशिफल 14 मार्च 2026: आज इन राशियों पर बरसेगा प्यार, जानें किसे मिलेगा सरप्राइज

Updated at : 14 Mar 2026 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 14 March 2025 in hindi.jpg

आज 14 मार्च 2026 का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal: 14 मार्च 2026 का लव राशिफल बताता है कि कुछ राशियों के जीवन में आज प्यार और रोमांस बढ़ सकता है. जानें किन राशियों को पार्टनर से सरप्राइज और रिश्तों में खुशियां मिलेंगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आज 14 मार्च 2026, शनिवार को चैत्र कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि है. मकर राशि में चंद्रमा का गोचर आज प्रेम संबंधों में गंभीरता और अनुशासन लाएगा. कुम्भ राशि में सूर्य-मंगल-बुध-राहु की चतुर्ग्रही युति कुछ राशियों के लिए जुनून तो कुछ के लिए खतरे की घंटी बजा रही है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज प्रेमी-प्रेमिकाओं और विवाहित जोड़ों की लव लाइफ कैसा रहने वाला हैं.

मेष: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए एक अग्निपरीक्षा जैसा हो सकता है. आपके लाभ भाव में बैठे मंगल और राहु पार्टनर के मन में आपको लेकर असुरक्षा की भावना पैदा कर सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज किसी पुराने राज के खुलने से अनबन हो सकती है. पारदर्शिता बनाए रखें. वैवाहिक जीवन में रोमांस रहेगा. आज अहंकार के कारण शाम तक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है.

वृष: आज आपकी लव लाइफ में खुशियों की नई किरण फूटने वाली है. मीन राशि में शुक्र और शनि की मौजूदगी आपके रिश्तों में स्थायित्व और गहराई लाएगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा. आप आप पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा प्लान कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपका मन आज प्रसन्न रहेगा.

मिथुन: आज का दिन आपके लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है. अष्टम चंद्रमा आपकी भावनाओं को अस्थिर कर सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज बेवजह की बहस बड़े विवाद का रूप ले सकती है. आज आपका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच सकता है. वैवाहिक जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखें. आपकी एक कड़वी बात पार्टनर का दिल दुखा सकती है.

कर्क: आज सप्तम भाव का चंद्रमा आपके लिए प्रेम के नए द्वार खोलने वाला है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच तालमेल शानदार रहेगा. आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. वैवाहिक जीवन में पुरानी कड़वाहट खत्म होगी. आप फिर से एक-दूसरे के करीब आएंगे. आज शाम के समय कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.

सिंह: आज आपके लव लाइफ के सितारे थोड़े गर्दिश में नजर आ रहे हैं. लग्न में बैठा केतु आपको स्वभाव से चिड़चिड़ा बना सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज गलतफहमी पैदा हो सकती है. आज दिनभर बातचीत बंद रहने की आशंका है. वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी के साथ तकरार संभव है. आज धैर्य से काम लें.

कन्या: आज का दिन आपके लिए प्रेम के मामले में बेहद भाग्यशाली रहने वाला है. पंचम चंद्रमा आपके रिश्तों में नया उत्साह और ऊर्जा भरेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज रोमांस चरम पर होगा और आप साथ में कुछ यादगार पल बिताएंगे. वैवाहिक जीवन में संतान के सुख को लेकर पार्टनर के साथ चर्चा होगी. आज रिश्तों को और मजबूत बनाएगी.

तुला: आज चतुर्थ चंद्रमा आपके पारिवारिक सुख और प्रेम के बीच टकराव पैदा कर सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज परिवार की वजह से दूरी आ सकती है. आज दिनभर मन उदास रहेगा. वैवाहिक जीवन में आज आपको पार्टनर की किसी बात से बहुत ज्यादा आहत होना पड़ सकता है. आज बेहतर होगा कि आप शांत रहें.

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए प्यार और रोमांस का सही मिश्रण लेकर आया है. तृतीय चंद्रमा आपके साहस को बढ़ाएगा. आप अपने दिल की बात पार्टनर से कह पाएंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. आज अनबन के बादल छंटेंगे. वैवाहिक जीवन में आज पुरानी यादें ताजा होंगी और शाम रोमांटिक बीतेगी.

धनु: आज धन और कुटुंब के भाव में चंद्रमा की स्थिति प्रेम संबंधों में तनाव दे सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज पैसों को लेकर कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है. आज रिश्ते के भविष्य को विवाद खतरे में डाल सकता है. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक हो सकती है. आज प्रेम और उल्लास बना रहेगा.

मकर: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में संचार कर रहे हैं, जो आपके आकर्षण को बढ़ाएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा. आज आप अपने पार्टनर को खास महसूस कराएंगे. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आएगी. आज आपके बीच का सम्मान और बढ़ेगा.

कुंभ: आज आपकी राशि में बना चतुर्ग्रही योग (सूर्य, मंगल, बुध, राहु) लव लाइफ में बड़े विस्फोट का संकेत दे रहा है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज बहुत बड़ा विवाद या धोखा सामने आ सकता है. आज रिश्ते के प्रति सचेत रहें. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. आज टकराव से बचना ही बेहतर है.

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन  पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

मीन: आज आपकी राशि में शुक्र और शनि की उपस्थिति प्रेम संबंधों को एक नया मोड़ देगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आज कभी रोमांस तो कभी हल्की तकरार चलती रहेगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आज आप पार्टनर के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola